MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • इंस्टाग्राम पर ढूंढा हमशक्ल, फिर 50 बार चाकू से गोदा, फिल्मी स्टोरी को फेल कर देगी वारदात की ये कहानी

इंस्टाग्राम पर ढूंढा हमशक्ल, फिर 50 बार चाकू से गोदा, फिल्मी स्टोरी को फेल कर देगी वारदात की ये कहानी

एक जर्मन महिला पर अपनी हमशक्ल की हत्या का आरोप लगाया गया है। इंस्टाग्राम पर महिला ने अपने हमशक्ल की तलाश की। इसके बाद उसकी जिंदगी छीन लीं। वारदात के पीछे की कहानी काफी फिल्मी है। जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे कि कोई इतना शातिर कैसे हो सकता है।

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Feb 02 2023, 02:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

23 साल की शराबन के (Sharaban K) ने ऐसी साजिश रची जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। खुद की मौत को दिखाने के लिए उसने एक ऐसी प्लानिंग की जिसका राज जब खुला तो लोग अंदर से हिल गए। शराबना ने इंस्टाग्राम पर अपने हमशक्ल की तलाश की। इसके बाद मिलने के लिए बुलाया। फिर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

26
Image Credit : Getty

शराबना चाहती थी कि उसकी फैमिली ये समझे कि वो मर चुकी है। इसलिए उसने 'खदीदजा ओ' (Khadidja O) नाम की महिला को खोजा, जो बिल्कुल उसकी तरह नजर आती थी। 'खदीदजा ओ'ब्यूटी ब्लॉगर थी, जो बिल्कुल शराबना की हमशक्ल थी। पिछले साल जर्मनी के इंगोस्डाट में उसका शव मिला। जिसके बाद जांच शुरू हुई और पूरा मामला सामने आया।
 

36
Image Credit : Getty

खदीदजा ओ की लाश शराबन की मर्सिडीज कार कीर पिछली सीट पर मिली। जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने शराबन के परिजनों से पूछताछ की। जब अटॉप्‍सी रिपोर्ट सामने आया तो पता चला कि लाश शराबन की नहीं बल्कि खदीदजा की है। पिछले सप्ताह पुलिस ने खदीदजा को शराबन की हत्या का आरोपी माना। 

46
Image Credit : Getty

कोर्ट में  प्रासिक्‍यूटर्स  ने बताया कि शराबन चाहती थी कि उसे एक ऐसी लड़की मिली जो बिल्कुल उसके हूबहू हो। इसके बाद उसने कई ऐसी लड़कियों से बात की जो उसकी तरह दिखती हो। इसके बाद उसकी नजर इंस्टाग्राम पर  खदीदजा  पर पड़ी जो बिल्कुल उसकी तरह नजर आती थी। फिर उसने उसे मैसेज करके कॉस्‍मेटिक्‍स के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उसने ब्यूटी ब्लॉगर खदीदजा को मिलने बुलाया।

56
Image Credit : Getty

उसने घर में अपने माता-पिता को झूठ बोलते हुए कहा कि वो अपने पूर्व पति से मिलने जा रही है। लेकिन वो अपने बॉयफ्रेंड से मिली और कार में खदीदजा को बैठकर जंगल में लेकर गई। फिर वहां पर 50 बार से ज्यादा धारधार हथियार से गोदकर मार डाला। इतना ही नहीं उसका चेहरा भी बिगड़ा दिया। फिर दोनों हत्या करके छिप गए। 
 

66
Image Credit : TIKTOK

कार को जंगल में ऐसे जगह पर पार्क किया जहां से उसे आसानी से तलाशाी जा सके। फिर इस हत्याकांड की जांच शुरू हुई। पुलिस ने इस मामले में शराबन को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बॉयफ्रेंड पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया। दरअसल, शराबन की फैमिली के साथ विवाद चल रहा था। वो उनसे दूर होना चाहती थी। इसलिए खुद को मार घोषित करने के लिए ऐसी खतरनाक साजिश रची थी।

और पढ़ें:

PHOTOS: उर्फी जावेद को ये 2 चीज मिलाकर पराठा खाना है पसंद, जानें सेहत के लिए कितना सही है ये

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और होटल में लूट गई इज्जत, मां को मिला जब अश्लील वीडियो तो खुला शर्मनाक राज

 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved