MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • PHOTOS: उर्फी जावेद को ये 2 चीज मिलाकर पराठा खाना है पसंद, जानें सेहत के लिए कितना सही है ये

PHOTOS: उर्फी जावेद को ये 2 चीज मिलाकर पराठा खाना है पसंद, जानें सेहत के लिए कितना सही है ये

हेल्थ डेस्क.उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट के लिए जानी जाती हैं। लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि उनका फिगर भी कमाल का है। अदाकारा खुद को मेंटन करने के लिए काफी मेहनत करती हैं। लेकिन इसके साथ ही वो अपनी पसंदीदा खाना भी खाने से नहीं परहेज करती हैं।

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Feb 02 2023, 11:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Instagram

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता है जिस दिन उनकी तस्वीरें वायरल नहीं होती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उन्हें क्या पसंद है।

28
Image Credit : Instagram


बिग बॉस ओटीटी फेम ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि पराठे में जब तक 250 ग्राम मक्खन न हो, मजा नहीं आता! मेरा पराठा इसलिए लाल है क्योंकि मैंने आटे में चुकंदर मिलाया है।'
 

38
Image Credit : social media


जी हां, उर्फी जावेद को चुकंदर यानी बीटरूट पराठा पसंद है। वो इसके साथ मक्खन लगाकर खाती हैं। ये सेहत के लिए कितना फायदेमंद और नुकसानदायक होता है आइए बताते हैं।
 

48
Image Credit : others

चुकंदर खाने के फायदे
चुकंदर खाना हर मौसम में फायदेमंद होता है। इसमें सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसलिए बीटरूट यानी चुकंदर के पराठा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 
 

58
Image Credit : our own

ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल
आज के दौर में ज्यादातर लोग ब्लड प्रेशर के शिकार हैं। जो हार्ट अटैक का जोखिम पैदा करता है। अगर आप चुकंदर या फिर चुकंदर का पराठा खाते हैं तो कोरोनरी डिजीज का खतरा कम कर सकते हैं। इससे बीपी भी कंट्रोल में रहता है।

68
Image Credit : our own

पाचन को रखता है दुरुस्त
चुकंदर में फाइबर पाया जाता है। जो डाइजेशन यानी पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। इसे खाने से गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटाकारा पाया जा सकता है।

78
Image Credit : Getty

डायबिटीज और कैंसर से रखता है सुरक्षित
चुकंदर खाने से ब्लड शुगर लेबल कंट्रोल में रहता है। डाबिटीज पेशेंट चुकंदर का पराठा खा सकते हैं। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि चुकंदर में  एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज पाई जाती है। फेरुलिक एसिड, रुटिन, कैम्फेरोल और कैफिक एसिड इसमें पाया जाता है। इसके खाने से कैंसर के जोखिम से बचा जा सकता है।

88
Image Credit : our own

मक्खन का कैसा होता है सेहत पर असर
मक्खन में काफी ज्यादा सैचुरेटेड फैट होता है। अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में करें तो यह सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। लेकिन अगर इसका सेवन हर दिन काफी मात्रा में करते हैं तो  मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों का घर बन सकता है।

और पढ़ें:

पहली बार महिलाओं के लिए बजट में लाया गया स्पेशल स्कीम, जानें कैसे मिलेगा इसका फायदा

इस बीमारी की वजह से पुलिसकर्मी ने ओडिशा के मंत्री की कर दी हत्या! जानें लक्षण और ट्रीटमेंट

 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved