MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Cancer Drug Price Cut: ₹80 हजार वाला इंजेक्शन अब ₹7,150 में! 543 दवाएं सस्ती, लेकिन कौन-कौन सी? यहां देखें

Cancer Drug Price Cut: ₹80 हजार वाला इंजेक्शन अब ₹7,150 में! 543 दवाएं सस्ती, लेकिन कौन-कौन सी? यहां देखें

कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर! NPPA ने 543 कैंसर दवाओं की एमआरपी घटाई है।सबसे चौंकाने वाली कटौती ₹80,071 वाले थियोटेपा इंजेक्शन में हुई, जो अब ₹7,150 का है। आखिर किन दवाओं के दाम कितने घटे और क्यों? पूरी जानकारी।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Oct 29 2026, 07:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Cancer Drug Price: कब से लागू होगा नया नियम?
Image Credit : AI

Cancer Drug Price: कब से लागू होगा नया नियम?

Cancer Drug Price Cut: कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे लाखों मरीजों और उनके परिवारों के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कैंसर के 543 दवा ब्रांडों और पैक्स की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) में बड़ी कटौती का फैसला किया है। नई कीमतें 9 नवंबर से देशभर में लागू हो जाएंगी। फैसले के मुताबिक कुल 543 में से करीब 73% (397 दवाएं) सस्ती हो गई हैं। इनमें से आधी से ज्यादा दवाओं की कीमतें 50% से भी कम रह गई हैं, जबकि 50 ब्रांड्स तो ऐसे हैं जिनके दाम 80% तक गिर गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Cancer Medicine Price Cut: 543 दवाओं के दाम घटे
Image Credit : X

Cancer Medicine Price Cut: 543 दवाओं के दाम घटे

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) के फैसले के बाद कैंसर की कई महंगी दवाओं की कीमतों में भारी कटौती हुई है।

  • 543 ब्रांड-पैक की MRP में बदलाव किया गया।
  • 397 यानी करीब 73% की कीमत कम हुई।
  • 217 दवाओं के दाम आधे से भी कम हो गए।
  • 97 ब्रांड-पैक में 70% से ज्यादा और 50 में 80% से ज्यादा कटौती हुई।
  • पांच ब्रांड-पैक की कीमत 90% से अधिक घटाई गई है।

Related Articles

Related image1
Cancer Treatment: कीमो के के बाद क्यों बिगड़ती है तबीयत और कितने खतरनाक हैं दुष्प्रभाव? जानिए बचाव के उपाय
Related image2
Cancer Medicine Price: कैंसर की दवाओं पर बड़ा फैसला, 70% तक घटेंगी कीमतें?
35
कैंसर दवाओं की नई कीमतें: किन दवाओं में हुई सबसे ज्यादा कटौती?
Image Credit : X

कैंसर दवाओं की नई कीमतें: किन दवाओं में हुई सबसे ज्यादा कटौती?

दामों में सबसे ऐतिहासिक गिरावट कुछ खास और बेहद महंगी दवाओं में देखने को मिली है:

  • सैमटेपा (थियोटेपा 100mg इंजेक्शन): जो इंजेक्शन पहले ₹80,071.86 में मिलता था, उसकी नई कीमत अब महज ₹7,150.33 कर दी गई है।
  • पैलबोप्रो (पैलबोसिक्लिब): इसके 21 कैप्सूल वाले पैक की कीमत ₹40,421 से घटाकर सीधी ₹2,720 कर दी गई है।
  • ट्रेड मार्जिन की सीमा: सरकार ने 137 कैंसर रोधी साल्ट्स के ट्रेड मार्जिन (मुनाफे) की सीमा MRP के 30% तक फिक्स कर दी है, जिससे बिचौलियों की मनमानी कमाई पर ब्रेक लगा है।
45
अस्पताल और मेडिकल स्टोर की जिम्मेदारी: 9 नवंबर से दिखाना होगा नया रेट
Image Credit : X

अस्पताल और मेडिकल स्टोर की जिम्मेदारी: 9 नवंबर से दिखाना होगा नया रेट

नए नियमों का असर जमीनी स्तर पर दिखे, इसके लिए सरकार ने सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं:

  • फार्मा कंपनियां: कंपनियों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर दवाओं की नई रेट लिस्ट तुरंत अपडेट करनी होगी और अस्पतालों को इसकी जानकारी देनी होगी।
  • अस्पताल और रिटेलर्स: 9 नवंबर के बाद से कोई भी मेडिकल स्टोर या कॉर्पोरेट अस्पताल पुरानी दरों पर दवा नहीं बेच सकेगा। अस्पतालों को नई रेट लिस्ट काउंटर और वेबसाइट पर डिस्प्ले करनी होगी।
55
नीति में खामियां और सुप्रीम कोर्ट का रुख: कई महंगी दवाएं अब भी पहुंच से दूर
Image Credit : X

नीति में खामियां और सुप्रीम कोर्ट का रुख: कई महंगी दवाएं अब भी पहुंच से दूर

  • हालांकि इस कटौती के बावजूद कई कमियां सामने आ रही हैं। सूची की 146 दवाओं (विशेषकर पेटेंट वाली दवाओं) के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इम्यूनोथेरेपी की दवा 'कीट्रूडा' अभी भी ₹2,16,500 में मिलेगी, वहीं ब्रेस्ट कैंसर की 'रिबोसाइक्लिब' भी ₹24,435 पर अटकी है।
  • हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ₹2,700 की दवा को ₹27,000 में बेचने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे 'नरसंहार' तक करार दिया था। विशेषज्ञों का मानना है कि पेटेंट वाली दवाओं और सप्लाई चेन के भारी मार्जिन पर जब तक ठोस लगाम नहीं लगेगी, तब तक मरीजों को पूर्ण राहत मिलना मुश्किल है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
स्वास्थ्य समाचार
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Spain Train Accident: दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं, 68 की मौत, वजह क्या-Signal Fail या Human Error?
Recommended image2
दिल्ली-वाराणसी का सफर 3 घंटे कम! मुंबई-बेंगलुरु के लिए भी आ रही Vande Bharat Sleeper
Recommended image3
Now Playing
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर कौन-से काम भूलकर न करें? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
Recommended image4
Spain Train Accident: दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 65 से ज्यादा की मौत..मची अफरातफरी
Recommended image5
Now Playing
Anant Singh News: हार गया अनंत सिंह का MLC प्रत्याशी, नीरज कुमार को बधाई देने से क्यों किया इनकार?
Related Stories
Recommended image1
Cancer Treatment: कीमो के के बाद क्यों बिगड़ती है तबीयत और कितने खतरनाक हैं दुष्प्रभाव? जानिए बचाव के उपाय
Recommended image2
Cancer Medicine Price: कैंसर की दवाओं पर बड़ा फैसला, 70% तक घटेंगी कीमतें?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved