
सावन का महीना हर महिला के लिए खास होता है। हरियाली तीज से लेकर सोमवार के व्रत तक, महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाकर शिव भक्ति और फैशन, दोनों का मजा लेती हैं। वैसे तो इंडियन मेहंदी डिजाइन बहुत पॉपुलर हैं लेकिन आजकल अफ्रीकन मेहंदी डिजाइन (african mehndi design) का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ा है। ये डिजाइन दिखने में यूनिक, बोल्ड और मॉडर्न टच लिए होते हैं। आइए जानते हैं सावन में लगाने के लिए 7 आसान अफ्रीकन मेहंदी डिजाइंस के बारे में।
अफ्रीकन मेहंदी की पहचान उनके बोल्ड डॉट्स और क्लीन लाइंस से होती है। इस डिजाइन में उंगलियों पर मोटे डॉट्स लगाए जाते हैं और हथेली पर स्ट्रेट लाइन पैटर्न। ये बहुत ही सिंपल होते हैं और देखने में एलिगेंट लगते हैं।
अफ्रीकन मेहंदी में ट्रायंगल, स्क्वायर, डायमंड जैसे ज्योमेट्रिक पैटर्न का ज्यादा इस्तेमाल होता है। अगर आपको फुल हैंड मेहंदी नहीं चाहिए तो हथेली के सेंटर में डायमंड शेप बनाएं और उंगलियों पर छोटे ट्रायंगल डिजाइन लगाएं। ये लुक मॉडर्न लगेगा और लगाने में भी आसान है।
नेट पैटर्न (jaali design) इंडियन मेहंदी में भी आता है लेकिन अफ्रीकन डिजाइन में यह मोटी लाइंस और बड़े स्पेस के साथ बनता है। हाथ की कलाई से हथेली तक नेट पैटर्न बनाएं और बीच-बीच में छोटे डॉट्स डालें। सावन के पारंपरिक आउटफिट्स के साथ यह डिजाइन शानदार लगेगा।
इस डिजाइन में उंगलियों पर चौड़े बैंड पैटर्न बनाए जाते हैं और हथेली पर छोटे-छोटे स्क्वायर बॉक्स। अगर आप ऑफिस जाने वाली महिला हैं तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है क्योंकि यह साफ, मिनिमल और जल्दी बनने वाला है।
अफ्रीकन मेहंदी में ट्राइबल बेल्ट डिजाइन भी बहुत फेमस है। हाथ की कलाई के पास मोटे बैंड बना लें, जिसमें जिगजैग, वेव या ट्राइबल पैटर्न डालें। ये हाथों को स्लिम दिखाता है और मॉडर्न ब्राइडल लुक भी देता है।
इस डिजाइन में हाथ पर ज्यादा जगह खाली छोड़कर सिर्फ बॉर्डर और शेप्स बनते हैं। जैसे हथेली के चारों ओर मोटी आउटलाइन, बीच में खाली जगह और उंगलियों पर बोल्ड बैंड। सावन में हल्दी-मेहंदी जैसे फंक्शन के लिए ये डिजाइन परफेक्ट रहेगा।
इस डिजाइन में डॉट्स और बेल्स का कंबिनेशन बनता है। हथेली के बीच में गोल डॉट्स से फ्लावर पैटर्न बनाएं और साइड में बेल डिजाइन खींचें। उंगलियों पर छोटे बैंड और डॉट्स से इसे कंप्लीट करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.