
बढ़ते प्लास्टिक बैग यूज के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। अगर आप भी वातावरण को प्रदूषित होने से बचाना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा पेपर बैग का इस्तेमाल करना चाहिए। पेपर बैग डे के खास मौके पर आप बच्चों को डिफरेंट टाइप के पेपर बैग बनाना सिखाएं। आईए जानते हैं कुछ यूनिक टेक्निक्स के बारे में।
न्यूजपेपर से पेपर बैग बनाकर आप छोटे कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। पेपर बैग बनाना बेहद आसान होता है। स्क्वायर कट न्यूजपेपर लें। अब उसे 1 इंच नीचे मोड़ लें। फिर विपरीत दिशा में हाफ पेपर मोड़ लें। अब जिस स्थान से नीचे मोड़ा था, वहां से पेपर को वीडियो में दिखाएं गए तरीके से फोल्ड करें। बिना ग्लू के तैयार है आसान न्यूजपेप बैग।
A4 साइज के कलरफुल पेपर से भी आप बच्चों को पेपर बैग बनाना सिखा सकते हैं। यह बनाने में बेहद आसान होते हैं और बच्चे इसमें मनपसंद क्रिएटिविटी भी कर सकते हैं। सबसे पहले पेपर को बीच से फोल्ड कर लें और उसके दो किनारों को आपस में चिपका दें। इसके बाद 2 जूट के धागे लेकर बैग के ऊपर की तरफ लगा दें। अगर आपके आपके पास स्पार्कल वाले पेपर्स हो तो आप उससे हार्ट शेप या फिर फ्लावर शेप कटिंग करके पेपर बैग में लगा सकते हैं। 10 मिनट में सुंदर पेपर बैग्स बनकर तैयार हो जाएंगे।
गिफ्ट से लेकर शो पीस तक के लिए आप बच्चों को छोटे पेपर बैग बनाने का आईडिया भी दे सकती हैं। यह पेपर बैग बनाना थोड़ा सा मुश्किल होता है लेकिन दो से तीन बार ट्राई किया जाए तो उसे आसानी से सीखा जा सकता है। इसके लिए आपको ओरिगेमी पेपर की जरूरत पड़ेगी। अपनी पसंद के हिसाब से प्रिंट या प्लेन पेपर चुनें। जानिए कैसे वीडियो की मदद से आप स्मॉल पेपर बैग बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें: दूध, दाल, अचार… सबका है अलग रूल! जानें फ्रिज में रखने का सही तरीका
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.