Old Cd DIY Ideas: कबाड़ में रखीं सीडी से बनाएं लग्जरी होम, 7 क्रिएटिव आइडियाज बदल देंगे लुक

Published : Apr 07, 2026, 10:01 AM IST

DIY CD DVD Craft Ideas: पुरानी सीडी-डीवीडी को फेंकने की बजाय क्रिएटिव DIY आइडियाज से घर को दें प्रीमियम लुक। हैंगिंग मिरर, फ्लावर वेस से मंडला आर्ट जैसे आसान तरीके अपनाकर बजट में करें शानदार डेकोरेशन।

PREV
15
सीडी-डीवीडी से सजाएं घर

घर को डेकोरेटिव दिखाने के लिए शोपीस के लेकर तमाम तरह के Home Décor Items मौजूद हैं, जो प्रीमियम और लग्जरी लुक देते हैं। हालांकि, हर किसी के बजट महंगे आइटम खरीदने का नहीं होता इसलिए कुछ क्रिएटिव करते हुए DIY आइडियाज ट्राई करें । ये बजट फ्रेंडली होने के साथ आपकी सोच और मेहनत भी दिखाते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे कबाड़ में रखी सीडी से आशियाने को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है।

25
3d फ्लावर से सजाएं सीडी

अगर आप ज्यादा Easy Diy Ideas नहीं जानती हैं तो घर को पर्सनल टच देते हुए दीवार पर जिकजैक या फिर वेवी फॉर्म में सीडी लगा दें। आप इसमें थ्री फ्लावर चिपका सकती हैं। यह आसान तरीका है, जो बेडरूम की दीवारों को सुंदर और आकर्षक दिखाएगा।

ये भी पढ़ें- Summer Plant Care & Fertilizer: तेज गर्मी में पौधों को ठंडक कैसे दें? जानिए 6 आसान कूलिंग ट्रिक्स

वॉल हैंगिंग मंडला आर्ट

कई सारी सीडियों को आपस में जोड़कर हैगिंग पीस बनाएं। इसमें बारीक डॉट्स और मंडला आर्ट वर्क है। आप इसे विंटेज लुक देने के लिए लकड़ी की टहनी, मोतियों समें जोड़कर घर में लगा सकते हैं। ये बेडरूम, हाल और यहां तक डोरबेल के पास भी प्यारा लगेगा।

35
सीडी फ्लावर वेस

मकान में Top Notch क्रिएटिविटी चाहिए तो आप सीडी का इस्तेमाल कर फ्लावर वास बनाएं। इसमें वाटर प्लांट आसानी से उगा सकते हैं। लिविंग रूम के सेंटर टेबल के लिए यह बढ़िया ऑप्शन है, जो बहुत खूबसूरत लुक देगा।

मल्टी टियर स्टैंड

अलग से लोहे का स्टैंड लेने का बजट नहीं है तो हाल या कमरे के साइड में रखने के लिए लंबे पीवसी पाइप में सीडी लगाकर शेल्फ बना दें। इसे छोटे खिलौने, आर्टिफिशियल फूल, हल्के शोपीस रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Harpic Bottle Craft: प्लांटर से मोबाइल होल्डर तक, खाली हार्पिक बोतल से बनाएं 6 शानदार चीजें

मोजेक वॉल आर्ट

कार्डबोर्ड और छोटे-छोटे सीडी के टुकड़ों को रैंडम तरीके से चिपका दें। रोशनी पड़ने पर यह डिस्को बॉल जैसे शाइन देते हैं। आप इसे ऐसी जगह लगाएं जहां धूप आती हो।

45
3D सीडी आर्ट डेकोरेटिव आइटम

आशियाने को डेकोरेटिव दिखाने के लिए सीडी मोस्टिक आर्ट ट्राई करें। इसे पुरानी सीडियों, ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक शीट, ग्लास कलर, ब्लैक 3D आउटलाइनर को मिक्स करके बनाया गया है। ये काफी यूनिक और क्रिएटिव है, जिसे आप घर की बाहरी दीवारों, लिविंग रूम में लगा सकती हैं।

कैसे बनाएं ?

  • राउंड शेप शीशा लेकर उसके नीचे पेड़ रखें
  • ब्लैक मार्कर से पेड़ का तना और शाखा बनाएं
  • पुरानी CD गरम पानी में भिगोकर रख दें और नरम पड़ने पर पत्तियों के शेप में काट लें
  • CD की ऊपरी परत हटा दें, इससे ग्लास लुक मिलेगा
  • पत्तियों पर अलग-अलग रंग का यूज कर कलरफुल लुक दें
  • पेंट सूखने पर रंगीन पत्तियों को पेड़ की शाखा से जोड़ दें
  • फ्रेम सजाने के लिए किनारों पर CD टुकड़ों का यूज करें
  • आखिर में cCear Varnish यूज कर धूप में टांग दें और सूखने दें
55
CD-DVD से बनाएं हैंगिंग मिरर

पुरानी सीडी से मोजेक हैंगिंग मिरर बना सकते हैं। इसके लिए 10-15 सीडी-डीवीड लें। बीच में गोल आईना लगाएं। बेस को मजबूती देने के लिए मजबूत कार्डबोर्ड यूज करें। साथ में एक्रिलिक पेंट और हॉट ग्लू गन रखें। अगर सीडी नहीं कट रही है तो इसे गरम पानी में भिगो दें, इससे ये नरम हो जाती है। इसके बाद आप इसे किसी भी शेप में काट सकते हैं। यह लिविंग रूम, हाल, किचन बालकनी को डेकोरेटिव लुक देगा।

Read more Photos on

Recommended Stories