ज्यादा पैसे खर्च किए बिना घर को ठंडा रखना चाहते हैं तो यह सबसे आसान और असरदार तरीका है। छत की दीवारों और जमीन पर ठंडा पेंट करवाएं, ये सूरज की किरणों को वापस भेजने का काम करता है। जिससे छत 15-30 डिग्री तक ठंडी हो सकती है और कमरे का तापमान 4-8 डिग्री तक नीचे जा सकता है। यह पेंट 5-8 साल तक चलता है।
छत पर लगाएं गार्डन
Terrace Garden छत को नेचुरल तौर पर ठंडा रखने का आसान तरीका है। प्लांट अक्सर पानी छोड़ते हैं, जो ठंडक देते हैं। इससे घर के अंदर का तापमान 5-8 डिग्री तक कम हो सकता है और हवा भी साफ रहती है।
टीन या शेड का इस्तेमाल
ज्यादा खर्चा नहीं करना चाहते हैं तो छत ठंडी रखने के लिए टीन शेड का इस्तेमाल करें। लोहे की बजाय आप शेड नेट का यूज कर सकते हैं, यह 70-90% तक गर्मी करता है। आप चाहें तो बेलें या पौधें लगाकर ठंडक बढ़ा सकते हैं।