Delhi NCR Water Parks: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ कहां जाएं? जानिए दिल्ली NCR के 5 बेस्ट वाटर पार्क, जहां मिलेंगी मजेदार स्लाइड्स, वेव पूल और किड्स ज़ोन की शानदार सुविधाएं, जो आपकी फैमिली ट्रिप को बनाएंगी यादगार।
Best Water Parks Delhi: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को घर में रोकना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि बच्चों के साथ कहां जाएं, जहां मज़ा भी हो और गर्मी से राहत भी मिले, तो वाटर पार्क एक परफेक्ट ऑप्शन है। दिल्ली NCR में कई ऐसे शानदार वाटर पार्क हैं जहां स्लाइड्स, वेव पूल और किड्स जोन जैसी सुविधाएं बच्चों और बड़ों दोनों को खूब एंटरटेन करती हैं। आइए जानते हैं 5 बेहतरीन वाटर पार्क जहां आप फैमिली के साथ कूल-कूल मस्ती कर सकते हैं।

वर्ल्ड्स ऑफ़ वंडर वॉटर पार्क नोएडा
नोएडा का Worlds of Wonder वाटर पार्क बच्चों और फैमिली के लिए सबसे पॉपुलर जगहों में से एक है। यहां आपको हाई-स्पीड स्लाइड्स, लेज़ी रिवर और वेव पूल का मजा मिलता है। खास बात यह है कि यहां बच्चों के लिए अलग से सुरक्षित और मजेदार किड्स ज़ोन भी बना हुआ है। साफ-सफाई और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
एडवेंचर आइलैंड वॉटर पार्क रोहिणी

अगर आप दिल्ली के अंदर ही एक अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं तो रोहिणी का एडवेंचर आइलैंड वॉटर पार्क बढ़िया ऑप्शन है। यहां वाटर राइड्स के साथ-साथ ड्राई राइड्स भी मौजूद हैं, जिससे बच्चों का पूरा दिन एंटरटेनमेंट में गुजर जाता है। फैमिली के लिए यह एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Baby Travel Bag Designs: अब नहीं होगी पैकिंग की टेंशन! एक बैग में पूरा बच्चों का सेटअप, देखें 5 बेस्ट ऑप्शन
ऑयस्टर्स बीच वॉटर पार्क गुरुग्राम
गुरुग्राम में स्थित ऑयस्टर्स बीच वॉटर पार्क, जिसे Appu Ghar के नाम से भी जाना जाता है, गर्मियों में बेहद लोकप्रिय है। यहां की स्काईफॉल और टाइफून टनल जैसी राइड्स युवाओं को खूब पसंद आती हैं, जबकि बच्चों के लिए भी कई सेफ और फन राइड्स उपलब्ध हैं। यहां का बीच-थीम वाला माहौल इसे और खास बनाता है।
फन एन फूड विलेज कपासहेड़ा
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर स्थित फन एन फूड विलेज पुराने लेकिन भरोसेमंद वाटर पार्क्स में से एक है। यहां की सबसे लंबी लेज़ी रिवर और मल्टी-स्लाइड्स बच्चों को खूब आकर्षित करती हैं। फैमिली पिकनिक के लिए यह एक शानदार जगह है जहां आप पूरा दिन एंजॉय कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- North East Destinations: गर्मी में भी मिलेगा पहाड़ों का मजा, समर वेकेशन पर जरूर जाएं नॉर्थ ईस्ट की ये 5 जगहों
ड्रिजलिंग लैंड वॉटर एंड अम्यूजमेंट पार्क गाजियाबाद
गाजियाबाद में स्थित Drizzling Land एक किफायती और मजेदार वाटर पार्क है। यहां वाटर स्लाइड्स, रेन डांस और वेव पूल जैसी कई एक्टिविटीज़ हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी यह जगह फुल एंटरटेनमेंट पैकेज देती है।
