घर का वास्तु दोष हो जाएगा दूर, नमक के साथ करें ये 8 अचूक नुस्खे

नमक का इस्तेमाल केवल खाने में ही नहीं बल्कि वास्तु दोष दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आपके घर में वास्तु दोष है और आप इसके कारण सुख-शांति और समृद्धि नहीं महसूस कर रहे हैं, तो इन आसान नमक उपायों से घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं।

Deepali Virk | Published : Sep 30, 2024 9:59 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क: घर में वास्तु के अनुसार चीजें होना बहुत जरूरी है नहीं तो वास्तु दोष के कारण घर में सुख शांति और समृद्धि नहीं आती है। ऐसे में वास्तु के ऊपर हजारों रुपए खर्च करके अपने घर का स्ट्रक्चर बदलने की जगह अगर आप किचन में रखें नमक से ही ये 8 उपाय कर लेंगे, तो इससे वास्तु दोष को कम करने में काफी मदद मिलेगी और घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होगा। तो आप भी अपने घर में वास्तु दोष को कम करने के लिए और घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए नमक के साथ ये उपाय कर सकते हैं।

वास्तु दोष को दूर करने नमक से करें ये उपाय

Latest Videos

1. घर में पोछा लगाते समय अगर पोछे के पानी में एक चम्मच नमक डाल लिया जाए, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। बस ध्यान रखें कि शाम के बाद और गुरुवार के दिन नमक का पोछा नहीं लगाना चाहिए। आप सुबह के समय पोछा लगाते समय नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. घर के मेन एंट्रेंस पर एक लाल रंग के कपड़े में नमक की डली को बांध दें और इसे मेन एंट्रेंस पर लटका दें। ऐसा करने से घर में मौजूद सभी लोग तनाव से मुक्त होते हैं और घर का माहौल पॉजिटिव होता है। घर के मेन दरवाजे पर नमक की पोटली टांगने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।

3. बाथरूम में एक कांच की डिब्बी या कटोरी में सेंधा नमक रखने से घर में दरिद्रता नहीं आती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इतना ही नहीं अगर आप अपने रोगों को दूर करना चाहते हैं तो नहाने के पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर स्नान करना चाहिए।

4. किचन में नमक तो जरूर होता है, लेकिन अगर आप वास्तु दोष से छुटकारा चाहते हैं तो सवा किलो खड़ा नमक लें। इसे एक लाल कपड़े में बांधे और इसे अपने घर के किचन में किसी साफ और स्वच्छ जगह रखें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

5. अगर पति-पत्नी के बीच अनबन रहती है और इसी के कारण खूब लड़ाई झगड़ा होता है, तो बेडरूम में सेंधा नमक या खड़े नमक का एक टुकड़ा रख देने से पति पत्नी के बीच क्लेश को कम करने में मदद मिलती है और घर में प्यार और सम्मान का माहौल बनता है।

6. वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए किसी कांच के बर्तन या कटोरी में थोड़ा सा नमक और चार से पांच लौंग डालकर घर के किसी कोने में रख दें। ऐसा करने से वास्तु दोष के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

7. घर में अगर कोई व्यक्ति बीमार है, तो बीमार व्यक्ति के सिरहाने किसी कांच के बर्तन में मुट्ठी भर नमक डालकर रख दें। ऐसा करने से बीमार व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

8. अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है, तो उस व्यक्ति को नमक का दान करना चाहिए।

नमक के साथ भूलकर भी ना करें यह काम

नमक को कभी भी किसी धातु स्टील या तांबे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए, इसे हमेशा कांच के जार या बरनी में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती है।

और पढ़ें- चाणक्य नीति: इन 3 गुणों वाली पत्नी लाती है ससुराल में सुख-समृद्धि

Share this article
click me!

Latest Videos

Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
UPI से क्रेडिट कार्ड तक, 1 अक्टूबर 2024 से बदल जाएंगे ये 10 नियम
नवरात्र 2024: नोट कर लें 03 अक्टूबर को कलश स्थापना के 6 सबसे शुभ मुहूर्त
500 के नोट पर अनुपम खेर की तस्वीर, एक्टर ने पकड़ा माथा-जानें वायरल वीडियो का सच। Anupam Ker
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई