Best Cooling Bed Sheets: गर्मी में बिना AC के भी मिलेगा कूल फील, खरीद लें 5 बेड शीट

Published : Apr 15, 2026, 08:00 AM IST

Cooling Bed Sheet Fabrics: अगर आप गर्मियों में AC जैसी ठंडक चाहते हैं, तो सही फैब्रिक वाली बेडशीट लें। आज हम आपको बताते हैं ऐसी ही 5 फैब्रिक की बेडशीट के बारे में जो कूलिंग फैब्रिक से बनी होती है... 

PREV
15
कॉटन बेड शीट

कॉटन बेड शीट 100% नेचुरल और ब्रीदेबल फैब्रिक से बनी होती है, जो पसीना सोखकर ठंडक देती है। गर्मियों में डेली यूज के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। ये स्किन फ्रेंडली और सॉफ्ट होती है। ये गर्मी के लिए सबसे सेफ और पॉपुलर ऑप्शन है।

और पढ़ें- Summer Bedsheet Designs: गर्मी में Room रहेगा कूल, बेडशीट के चुनें ये 7 डिजाइंस

25
मसलिन बेड शीट

मसलिन बेड शीट कॉटन से भी हल्की और एयर पास करने वाली होती है। ये कॉटन से पतली होती है और हर वॉश के बाद और ज्यादा सॉफ्ट होती जाती है। गर्मियों में कोजी और कूल फील देने के लिए यह परफेक्ट है। खासकर सेंसेटिव स्किन वालों के लिए यह बेडशीट परफेक्ट चॉइस है।

35
लिनन बेड शीट

लिनन बेड शीट में हाई ब्रीदबिलिटी और मॉइश्चर कंट्रोल होता है। इसमें सॉफ्ट और लाइट फैब्रिक का इस्तेमाल होता है, जो जल्दी सूख जाती है। इसका हल्का रफ टेक्सचर बहुत ही कूल इफेक्ट होता है। लॉन्ग लास्टिंग और प्रीमियम लुक के लिए लिनन बेड शीट परफेक्ट है, गर्मियों में ये ठंडक का एहसास देती है।

45
बंबू फैब्रिक बेड शीट

आजकल बंबू फैब्रिक बेड शीट भी नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज के लिए काफी ट्रेंड में है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और ऑर्डर फ्री गुण भी पाए जाते हैं। ये बहुत सॉफ्ट और सिल्की टच में होती है। पसीना कम करने और फ्रेश फील देने के लिए यह बेस्ट है।

55
टेंसल बेड शीट

टेंसल बेड शीट्स स्मूद और कूलिंग इफेक्ट के साथ आती है। ये मॉइश्चर को बहुत जल्दी अब्जॉर्ब करती है। स्किन पर ठंडा और सॉफ्ट फील देती है। इसमें रिंकल्स कम आते हैं, यानी कि ये मेंटेनेंस फ्री होती है। बिना प्रेस के आप इसे बिछा सकते हैं। ये घर को लग्जरी लुक देती है और कूलिंग इफेक्ट इसे बिछाने से मिलता है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories