AC Water Use: एसी के पानी का इस्तेमाल कैसे करें? जानिए 5 स्मार्ट तरीके

Published : Apr 22, 2026, 05:30 PM IST
AC ke Pani ka Use

सार

How to Use AC Water: गर्मियों में एसी से निकलने वाले पानी को फेंकने की बजाय आप कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें AC के पानी के 5 आसान और स्मार्ट उपयोग, जिससे पानी की बचत भी होगी... 

AC ke Pani ka Use: गर्मियों में आप भी एसी का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन एसी के आउटलेट यानी कि कंप्रेसर के पाइप से लगातार पानी गिरता रहता है और इस पानी को आप फेंक देते है क्या? तो बता दें कि एसी से गिरने वाला कंडेंस्ड वाटर का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। यह पानी पीने लायक तो नहीं होता, फिर भी कई ऐसे काम है जिसमें इसका इस्तेमाल करके आप पानी की बर्बादी को रोक सकते हैं...

कैसे करें एसी के पानी का इस्तेमाल

एयर कंडीशनर के गिरते पानी का इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इस पानी को पेड़-पौधों में आप डाल दें। इस पानी में मिनरल्स कम होते हैं, इसलिए पौधे में आप इसे डाल सकते हैं। ये पौधों की ग्रोथ में मदद करता है।

और पढे़ं- रातभर AC चलता है? इस एक चीज से होगा बड़ा फायदा, वरना शरीर से सूख जाएगा पानी!

घर की सफाई में करें इस्तेमाल

बालकनी धोने या घर में पोंछा लगाने के लिए आप एसी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक साफ बाल्टी में इस पानी को धीरे धीरे भरने दें। जब यह पूरा भर जाए तो इसका इस्तेमाल फर्श की सफाई के लिए किया जा सकता है, इससे फर्श पर दाग भी कम पड़ते हैं।

टॉयलेट क्लीनिंग में करें इस्तेमाल

एसी के पानी को बाल्टी में स्टोर करके आप टॉयलेट फ्लश के लिए यूज कर सकते हैं या फिर बॉथरूम क्लीनिंग में भी इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पानी की बचत होगी और फालतू पानी बर्बाद नहीं होगा।

गाड़ी धोने के लिए करें इस्तेमाल

एसी के पानी का इस्तेमाल गाड़ी धोने के लिए भी आप कर सकते हैं। इस पानी में मिनरल्स कम होते हैं, यानी कि जब आप अपनी कार या बाइक इससे धोते हैं तो इसमें पानी के निशान पड़ने की संभावना बहुत कम होती है।

नॉर्मल कपड़े धोने में करें इस्तेमाल

एसी के पानी का इस्तेमाल आप नॉन डर्टी क्लॉथ यानी कि कम गंदे कपड़े धोने में भी कर सकते हैं। इससे कपड़ों की सफाई अच्छे से होती है। हालांकि, दाग धब्बे वाले कपड़े या ज्यादा गंदे कपड़े इससे ना धोएं।

ध्यान रखें- इस पानी का इस्तेमाल कभी भी खाना बनाने या पीने के लिए नहीं करें। स्टोर करते समय पानी को ढक कर रखें। समय-समय पर जिस बाल्टी या टंकी में आप पानी स्टोर कर रहे हैं उसकी सफाई करें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Makeup Setting Spray: 500Rs बजट में मेकअप सेटिंग स्प्रे, गर्ल्स मेकअप किट के लिए बेस्ट
Quick Makeup Tips: लेट उठने के बाद भी दिखें परफेक्ट, ये क्विक मेकअप हैक्स हर लड़की को आएंगे काम