AI मेहंदी का जादू: बिना पार्लर जाए खुद लगाएं खूबसूरत फ्रंट और बैक हैंड डिजाइन

Published : Jun 12, 2025, 10:54 AM ISTUpdated : Jun 12, 2025, 12:33 PM IST

Trendy AI mehndi design for girls: AI की मदद से अब हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगाना हुआ आसान! फ्रंट और बैक हैंड के लिए नए-नए डिजाइन देखें और मेहंदी वाली दीदी को कहें बाय-बाय।

PREV
16
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाएं हाथों की मेहंदी

AI यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हमारी लाइफ को काफी कुछ आसान कर दिया है। ऐसे में अगर आप अपने हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो अब आपको मेहंदी वाली दीदी की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आप AI से मेहंदी निकाल कर इस तरह की खूबसूरत मेहंदी अपने फ्रंट और बैक हैंड पर लगा सकती हैं।

26
बैक हैंड AI जेनरेटेड मेहंदी

अगर आप भरे हुए हाथ की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो बैक हैंड पर इस तरह के फ्लोरल डिजाइन बनाकर क्रिस-क्रॉस पैटर्न बनाएं। ऊपर नीचे बारीक और मोटे कोन से मेहंदी लगाकर खूबसूरत सी मेहंदी डिजाइन को पूरा करें।

36
बेल डिजाइन बैक हैंड मेहंदी

बैक हैंड पर आप इस तरह की AI जेनरेटेड बैक हैंड मेहंदी भी लगा सकते हैं। आप चाहे तो फ्लोरल डिजाइन, चाहे तो भरे हुए हाथ की अरेबियन मेहंदी या हॉरिजॉन्टल क्रिस-क्रॉस पैटर्न की मेहंदी लगा सकती हैं।

46
फ्रंट फुल हैंड AI जेनरेटेड मेहंदी

हथेली पर अगर आप भरे हुए हाथ की खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो एक हाथ में पिरामिड शेप बनाकर बारीक मेहंदी लगाएं। दूसरे हाथ में क्रिस-क्रॉस पैटर्न बनाएं। उंगली के पोरों को भरे और मेहंदी को एकदम प्यारा और खूबसूरत लुक दें।

56
फ्रंट हैंड शॉर्ट अरेबियन मेहंदी  

हथेली पर अरेबियन मेहंदी बहुत ही खूबसूरत लगती है और झटपट लग भी जाती है। अगर आप छोटी सी मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो दोनों हाथों पर इस तरह से मोटे कोन से अरेबियन मेहंदी लगा सकती हैं इसके साथ उंगली के पोरे फिल करें।

66
पिरामिड शेप मेहंदी डिजाइन

दोनों हाथों पर आप हाफ-हाफ पिरामिड शेप बनाकर इस तरह की मेहंदी भी लगा सकती हैं। जिसमें पीछे क्रिस-क्रॉस पैटर्न दिया हुआ है। जब आप अपने दोनों हाथों को जोड़ेंगी, तो खूबसूरत सा डिजाइन बनाकर आएगा।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories