
एथनिक फैशन में प्रिंटेड कुर्तियों का ट्रेंड हर सीजन में छाया रहता है, लेकिन इन दिनों ट्रेडिशनल आर्ट्स से जुड़े प्रिंट्स खास पसंद किए जा रहे हैं। अजरख, हैंड ब्लॉक, बगरू, इकत और बंधेज जैसे प्रिंट्स न सिर्फ आपकी लुक को रिच बनाते हैं बल्कि इंडियन क्राफ्ट्स की खूबसूरती भी दिखाते हैं। ये कुर्तियां कैजुअल से लेकर फेस्टिव हर मौके पर स्टाइलिश और कम्फर्टेबल लगती हैं। अगर आप भी अपने वार्डरोब में कुछ नया और यूनिक जोड़ना चाहती हैं, तो ये 5 ट्रेंडी प्रिंट्स आपके लिए परफेक्ट हैं।
अजरख प्रिंट अपनी गहरी रंगत और जियोमैट्रिकल पैटर्न के लिए जाना जाता है। इंडिगो, मैरून और ब्लैक शेड्स में बनी अजरख कुर्तियां बेहद रॉयल लुक देती हैं। इन्हें सिल्वर ज्वेलरी और जूती के साथ पहनें, आपका एथनिक स्टाइल तुरंत निखर जाएगा।
राजस्थान का बगरू प्रिंट अपने नेचुरल डाई और मिट्टी जैसे टोन के लिए फेमस है। इसमें ब्लैक, ब्राउन और रेड का खूबसूरत कॉम्बिनेशन मिलता है। बगरू कुर्तियां सिंपल होते हुए भी बहुत यूनिक और एथनिक वाइब देती हैं।
इसे भी पढ़ें- टीचर लुक को बनाएं ग्लैमरस, विद्या बालन की ये 6 साड़ियां करेंगी कमाल
हैंड ब्लॉक प्रिंट कुर्तियां हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। इनमें फ्लोरल और बूटेदार डिजाइन होते हैं जो बेहद सॉफ्ट और एलीगेंट लुक देते हैं। ये ऑफिस वियर से लेकर डेली वियर तक हर मौके के लिए परफेक्ट हैं। कॉटन फैब्रिक में ये कुर्तियां समर में खासतौर पर आरामदायक होती हैं।
इकत प्रिंट में धागों को पहले रंगकर फिर बुनाई की जाती है, जिससे अनोखे पैटर्न बनते हैं। यह प्रिंट ट्रेडिशनल होते हुए भी मॉडर्न लुक देता है। आप इसे पैंट्स या पलाजो के साथ पहनकर इंडो-वेस्टर्न स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं।
बंधेज प्रिंट अपने टाई-डाई पैटर्न और ब्राइट कलर्स के लिए जाना जाता है। फेस्टिव सीजन, पूजा या शादी के छोटे फंक्शन में यह कुर्ती आपको एकदम वाइब्रेंट और ट्रेडिशनल लुक देती है। इसे दुपट्टा और झुमकों के साथ पेयर करें।
इसे भी पढ़ें- ईद के मौके पर दिखेंगी चांद का टुकड़ा, चुनें हिना खान से 5 ट्रेंडी एथनिक आउटफिट
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.