Jewelry Blouse DIY: घर पर तैयार करें ज्वेलरी ब्लाउज, पुराने झुमके स्टड से 5 स्टेप में करें रेडी

Published : Mar 19, 2026, 05:00 PM IST
Jewelry Blouse DIY

सार

Jewelry Blouse DIY Decorate Hack: पुराने झुमके और स्टड को फेंकने के बजाय उनसे घर पर ही बनाएं स्टाइलिश ज्वेलरी ब्लाउज। जानें आसान DIY ट्रिक, जिससे सिंपल ब्लाउज को दें डिजाइनर और धांसू लुक।

पार्टी वियर के लिए आप घर में पड़े सिंपल से ब्लाउज को ज्वेलरी लगाकर सजा सकती हैं। आपको इसके लिए पुराने पड़े झुमके, मोती की माला, स्टड या बाली का इस्तेमाल करना बोगा। हाफ स्लीव्स में आप आसानी से ज्वेलरी की मदद से लटकन भी तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं स्टेप वॉइस स्टेप की कैसे ज्वेलरी की मदद से खूबसूरत हैवी ब्लाउज लुक तैयार किया जा सकता है।

1. सही ज्वेलरी सिलेक्ट करें

सबसे पहले ऑक्सीडाइज्ड, कुंदन या पर्ल ज्वेलरी आदि का सलेक्शन कर लें। आपको नेकलाइन और स्लीव्स के हिसाब से डिजाइन तय करना है ताकि लुक एलिगेंट लगे। इसके बाद ज्वेलरी के हुक को हटा दें ताकि ज्वेलरी को ब्लाउज में आसानी से सिला जा सके। 

2. डिजाइन प्लान करें

ब्लाउज में ज्वेलरी फ्रंट नेक, बैक या स्लीव्स के जिस भी स्थान पर लगानी है, वहां आप पेंसिल की मदद से मार्क कर सकती हैं। चाहे तो सफेद चाक का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से ज्वेलरी अटैच करते समय दिक्कत नहीं होगी। 

3. कलर कॉम्बिनेशन का रखें ध्यान

ज्वेलरी का रंग ब्लाउज से मैच या कॉन्ट्रास्ट होना चाहिए। गोल्ड ज्वेलरी डार्क ब्लाउज पर और सिल्वर/ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी लाइट या पेस्टल शेड्स पर जंचती है। अगर सुंदर ज्वेलरी ब्लाउज बनाना चाहती हैं, तो इस बात का ध्यान जरूर रखें।

4. ऐसे फिक्स करें ब्लाउज में ज्वेलरी

आपको ब्लाउज में ज्वेलरी फिक्स करने के लिए सिलाई, फैब्रिक ग्लू या हुक की मदद लेनी चाहिए। वहीं कुछ ज्वेलरी ऐसी भी होती हैं, जिन्हें आप एक बार लगाकर आसानी से हटा भी सकते हैं। अगर ज्वेलरी को रिमूव करना है, तो सेफ्टी पिन या धागे का यूज करें और ग्लू का यूज न करें। 

5. फिनिशिंग और ट्रायल है जरूरी

जब ज्वेलरी लग जाए, तो फिनिशिंग देने से पहले ब्लाउज के दोनों तरफ के हिस्सों को चेक कर लें। ऐसा करने से ब्लाउज को फिनिश देने में मदद मिलती है। फिर एक बार ब्लाउज को पहनकर भी देख लें। ट्रायल करने से आपको ज्वेलरी फिटिंग की जानकारी भी मिल जाएगी।

और पढ़ें: Nora Fatehi Earrings: हर ड्रेस के साथ जचेंगे ये इयररिंग्स, नोरा फतेही से लें आइडिया

ज्वेलरी ब्लाउज बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

  • बहुत ज्यादा ज्वेलरी न लगाने की गलती न करें। ओवरलोड करने से ब्लाउज का लुक खराब लगेगा।
  • ढीली फिक्सिंग न रखने पर ज्वेलरी गिर सकती है। आपको अच्छी तरह से ज्वेलरी फिक्स करनी चाहिए।
  • भारी नेकलाइन पर ज्यादा वर्क करने से बचें। 
  • स्किन-फ्रेंडली ज्वेलरी ही आपको ब्लाउज में लगानी चाहिए वरना एलर्जी या खुजली हो सकती है।

और पढ़ें: नोरा फतेही की बोल्ड नहीं संस्कारी लुक करें Copy, साड़ी में फ्लॉन्ट करें ब्यूटी फिगर

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डॉल से क्यों दिखती हैं चाइनीज महिलाएं ? मेकअप बैग में छिपे हैं 8 राज
Curly Hair Without Machine: नो मशीन नो डैमेज ! 1 दुपट्टे से पाएं परफेक्ट कर्ली हेयर