Alia Bhatt Skin Care: आलिया भट्ट की ग्लोइंग स्किन का राज, घी गुड़ वाला ये हेल्दी स्नैक करें ट्राई

Published : May 19, 2026, 07:06 AM IST
Alia Bhatt Beauty hack

सार

Alia Bhatt Beauty Secret: अगर आप भी आलिया भट्ट जैसी ग्लोइंग और बेबी सॉफ्ट स्किन चाहती हैं, तो उनका वायरल हेल्दी स्नैक जरूर ट्राई करें। घी, गुड़, मूंगफली और नारियल से बनने वाली ये एक आसान रेसिपी है। 

Glowing Skin Remedy: बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt अपनी ग्लोइंग और बेबी सॉफ्ट स्किन के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उनकी चमकदार स्किन का सीक्रेट क्या है। हालांकि, एक्ट्रेस अपनी स्किन की इलास्टिसिटी और एजिंग को कंट्रोल करने के लिए महंगे ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि आसान देसी नुस्खे अपनाती हैं।

आलिया भट्ट स्किन केयर सीक्रेट

हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे घर में रखी सिर्फ चार चीजों की मदद से वह अपनी स्किन का ख्याल रखती हैं। अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी स्नैक के जरिए स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें, जो घर की चार चीजों से बन सकता है, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

1 चम्मच घी

थोड़ा सा गुड़

भुनी और क्रश की हुई मूंगफली

कद्दूकस किया हुआ नारियल

 

इन चारों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे हेल्दी स्नैक की तरह खाएं। माना जाता है कि यह स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाने और नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है।

और पढ़ें- आलिया की तरह लगें स्टनिंग, स्मॉल फेस पर ट्राई करें ये 6 इयररिंग्स

घी, गुड़, नारियल और मूंगफली वाले स्नैक के फायदे

स्किन को बनाता है ग्लोइंग

घी और नारियल में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो स्किन को अंदर से पोषण देकर चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

इंस्टेंट एनर्जी दें

मूंगफली और गुड़ शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं। इसलिए यह मॉर्निंग या इवनिंग स्नैक के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

पेट को रखता है हेल्दी

गुड़ पाचन को बेहतर बनाने और पेट साफ रखने में मदद करता है। वहीं घी शरीर को ताकत देता है।

भूख को करता है कंट्रोल

यह स्नैक लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।

क्यों वायरल हो रही है यह रेसिपी?

यह रेसिपी बेहद आसान है और कम सामग्री में जल्दी तैयार हो जाती है। सबसे खास बात यह है कि इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे और ज्यादा हेल्दी बनाता है। फिटनेस पसंद करने वाले लोगों को यह हेल्दी स्नैक काफी पसंद आ रहा है। अगर आप भी फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी स्किन को नेचुरल ग्लो देना चाहते हैं, तो आलिया भट्ट की यह आसान हेल्दी स्नैक रेसिपी जरूर ट्राई करें।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

6 स्टेप में बनाएं एंटी एजिंग टोनर, स्किन केयर के लिए बेस्ट DIY Idea
Herbal Hair Care: केमिकल शैंपू से लें ब्रेक, रीठा-आंवला के साथ मिलाएं ये 4 चीजें और घर पर बनाएं शैंपू