Backflow Incense Holder DIY: प्लास्टिक बॉटल, थर्मोकोल से बनाएं ट्रेंडी स्मोक बैकफ्लो धूपबत्ती स्टैंड

Published : May 18, 2026, 08:30 PM ISTUpdated : May 19, 2026, 10:07 AM IST
Amazing Backflow Incense Holder DIY

सार

Backflow Incense Stand DIY: ट्रेंडी बैकफ्लो धूपबत्ती होल्डर घर पर मौजूद सामानों से आसानी से बनाएं। जानिए बैकफ्लो धूपबत्ती स्टैंड बनाने के आसान DIY तरीके। क्ले, थर्मोकोल, कलर पेंट और प्लास्टिक बोतल का उपयोग कर आकर्षक डिजाइन बनाएं। जो बाजार के महंगे होल्डर्स से भी ज्यादा शानदार, क्रिएटिव और डिजाइन लगेंगे।

DIY Backflow Incense Craft: इनदिनों बैकफ्लो धूपबत्ती होल्डर ट्रेंड में है। घर का मंदिर हो या डाइनिंग रूम, पूरे घर में सुगंधित आरोमा धूपबत्ती जलाने का यह तरीका खूब पॉपुलर हो रहा है। यह घर में सुगंध के साथ सकारात्मकता फैलाता है, जिससे घर का माहौल शांत और सुकून वाला बन जाता है। देखने में भी ये बहुत ही ट्रेंडी और अट्रैक्टिव होते हैं। मार्केट में आजकल अलग-अलग तरह के डिजाइन शेप में बैकफ्लो धूपबत्ती स्टैंड 200-300 रुपए से शुरू होकर हजारों रुपए तक में मिल रहे हैं। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं, प्लास्टिक बॉटल, थर्मोकोल, कार्ड बोर्ड, क्ले जैसे घर में पड़ी कुछ चीजों जैसे से शानदार बैकफ्लो धूपबत्ती स्टैंड बनाने का DIY आसान क्राफ्ट ट्रिक। बहुत ही कम खर्च में आप आसानी से अपने हाथों से बैकफ्लो धूपबत्ती स्टैंड बना सकते हैं। जानिए

वॉटरफॉल बैकफ्लो धूपबत्ती होल्डर DIY (Waterfall Backflow Incense DIY)

DIY बैकफ्लो धूपबत्ती (DIY Backflow Incense) बनाने के लिए सबसे पहले थर्मोकोल को ऊपर इमेज में दिए गए शेप में कट कर लें। अब क्ले की मदद से पूरी शेप को अच्छी तरह से कवर करें। क्ले से ही एक मिनी मटकी, दो दीया और एक जग शेप बनाएं और इमेज में दिख रहे अनुसार फिक्स करें। सुखने से पहले की जग के ऊपर होल बना लें। अपनी क्रिएटिविटी के अनुसार पूरे शेप में डिटेलिंग करें और शाइनी ब्राउन और गोल्डन पेंट से कलर करें। अब जग के ऊपरी होल पर धूपबत्ती रखें। आपका DIY बैकफ्लो धूपबत्ती तैयार है।

स्नेक बैकफ्लो धूप होल्डर DIY (Snake Backflow Incense Holder DIY)

DIY स्नेक धूप बैकफ्लो (DIY Snake Incense Backflow) बनाने के लिए सबसे पहले छोटे कोल्डड्रिंक की एक ट्रांसपैरेंट प्लास्टिक बॉटल लें। अब उसे नीचे से इमेज में दिख रहे अनुसार ऊपर से एक लंबी पट्टी के शेप में काटते हुए नीचे से राउंड शेप में कट करें। अब ऊपर के शेप को एल्युमिनियम फॉइल से स्नेक के फन का शेप दें। नीचे के राउंड पोर्सन को क्ले की मदद से कवर करें, एंड में लिपटे हुए पूंछ के जैसा एकशेप दें। फन वाले पार्ट को भी क्ले से भरें। अब क्ले पर स्टिक की मदद से स्नेक का बॉडी डिजाइन, आंख बनाएं। फन के ऊपर सुखने से पहले ही एक छेद कर लें। जब क्ले अच्छी तरह से सुख जाए, तो ब्राउन-क्रीम पेंट से कलर कर दें। अब फन के ऊपर धूप बत्ती रख कर जलाएं। आपका DIY स्नेक धूप बैकफ्लो तैयार है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Rainy Season Pest Control: मानसून में कीड़ों का घर बन जाता है किचन! चींटी-कॉकरोच को दूर रखेंगे ये 4 सिंपल हैक्स
6 स्टेप में बनाएं एंटी एजिंग टोनर, स्किन केयर के लिए बेस्ट DIY Idea