
किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर का ऐसा हिस्सा भी है जहां स्टाइल और सफाई दोनों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर आपके किचन की दीवारें बहुत सिंपल लग रही हैं, तो सिर्फ सही किचन टाइल्स डिजाइन पूरे स्पेस का लुक बदल सकती है। आजकल लोग प्लेन दीवारों की बजाय टैक्सचर्ड टाइल्स, 3D पैटर्न और मॉडर्न फिनिश वाली टाइल्स ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ये न सिर्फ किचन को स्टाइलिश बनाती हैं, बल्कि दीवारों को पानी, दाग और तेल के निशानों से भी बचाने में मदद करती हैं। अगर आप किचन को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देना चाहते हैं, तो ये 6 किचन टाइल्स डिजाइन ट्राय कर सकते हैं।
अगर आप क्लीन और मॉडर्न लुक चाहते हैं, तो सबवे टाइल्स शानदार ऑप्शन हो सकती हैं। सफेद, ग्रे या पेस्टल रंग की ये टाइल्स किचन को बड़ा और ब्राइट दिखाने में मदद करती हैं। इन्हें हॉरिजॉन्टल या हेरिंगबोन पैटर्न में लगाने से दीवार को स्टाइलिश टैक्सचर मिलता है। छोटे किचन के लिए यह डिजाइन काफी पसंद की जाती है।
और पढ़ें - Multi Planter Designs: कम जगह में रखें ज्यादा प्लांट, ट्राय करें 7 मल्टी प्लांटर स्टैंड
अगर आप किचन में थोड़ा लग्जरी फील चाहती हैं, तो 3D टेक्सचर टाइल्स ट्राय करें। इन पर उभरे हुए डिजाइन बने होते हैं, जो दीवार को अलग और प्रीमियम लुक देते हैं। खासकर मॉड्यूलर किचन में ये टाइल्स बहुत खूबसूरत लगती हैं और कम डेकोरेशन में भी किचन स्टाइलिश दिखने लगता है।
महंगे मार्बल का लुक पसंद है लेकिन बजट कम है, तो मार्बल फिनिश टाइल्स अच्छा विकल्प हो सकती हैं। व्हाइट और ग्रे पैटर्न वाली टाइल्स किचन को रॉयल और साफ-सुथरा लुक देती हैं। यह डिजाइन मॉडर्न और क्लासिक दोनों तरह के किचन में फिट बैठती है।
अगर आप थोड़ा यूनिक और रंगीन लुक चाहती हैं, तो मोज़ेक टाइल्स ट्राय करें। छोटे-छोटे पैटर्न वाली ये टाइल्स बैकस्प्लैश एरिया में बहुत सुंदर लगती हैं। ब्लू, ग्रीन या न्यूट्रल शेड्स का कॉम्बिनेशन किचन को फ्रेश और स्टाइलिश बना सकता है।
और पढ़ें - Water Plants Indoor: ग्लास जार में लगाएं 7 इनडोर वाटर प्लांट, घर लगेगा लग्जरी
नेचुरल और रस्टिक लुक पसंद है, तो स्टोन टेक्सचर टाइल्स बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। ये टाइल्स दीवार को थोड़ा रफ लेकिन प्रीमियम फिनिश देती हैं। खासकर इंडस्ट्रियल या कंटेम्पररी किचन डिजाइन में यह काफी अच्छी लगती हैं।
आजकल जियोमेट्रिक डिजाइन टाइल्स भी काफी ट्रेंड में हैं। हेक्सागन, शेवरॉन या एब्स्ट्रैक्ट पैटर्न वाली टाइल्स किचन को मॉडर्न और डिजाइनर लुक देती हैं। अगर आप सिंपल किचन में थोड़ा स्टाइल एड करना चाहती हैं, तो यह डिजाइन बढ़िया विकल्प हो सकती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.