Broken Floor Wiper DIY: बेकार नहीं टूटा फ्लोर वाइपर, 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल

Published : May 18, 2026, 04:45 PM IST
Broken Floor Wiper DIY

सार

Floor wiper reuse ideas: टूटे हुए फ्लोर वाइपर को बेकार समझकर फेंकने की बजाय उसका दोबारा इस्तेमाल करें। पुराने वाइपर हैंडल से छोटी खिड़की या बालकनी के लिए आसान और कम बजट में सुंदर पर्दा रॉड तैयार की जा सकती है। यह घर सजाने का स्मार्ट DIY आइडिया है।

फ्लोर वाइपर का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से वह टूट जाता है और अक्सर लोग उसे कबाड़ में बेच देते हैं या फिर फेंक देते हैं। कुछ सिंपल ट्रिक अपनाकर इसका दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। टूटे हुए फ्लोर वाइपर में उसका हैंडल रॉड और प्लास्टिक हेड आपके काम आ सकता है। जानिए कैसे फ्लोर वाइपर को दोबारा इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

फोटो डेकोरेशन स्टैंड

कई बार दीवार की डेकोरेशन के लिए फेयरी लाइट्स बेस्ट ऑप्शन लगते हैं लेकिन कोई सपोर्ट ना होने के कारण ऐसा करना पॉसिबल नहीं हो पता है। अगर आपके पास टूटे हुए वाइपर की रॉड है, तो आप इस रॉड पर फेयरी लाइट्स, फोटोज या फ्लावर पेपर लगाकर रूम को डेकोरेट कर सकते हैं।

 प्लांट हैंगर स्टैंड बनाएं 

अगर वाइपर नीचे हेड से टूट गया है और उसकी लंबी रॉड बची है, तो आप इसे पेंट करके हैंगिंग पॉट स्टैंड बना सकते हैं। इसमें सुंदर से प्लांट्स लटकाएं और अपनी बालकनी की शोभा बढ़ाएं।

टूटे हुए वाइपर से करें सफाई

टूटे हुए वाइपर का इस्तेमाल सफाई में भी किया जा सकता है। अगर सिर्फ वाइपर हेड टूटा है और रॉड सही है, तो रोड में आप स्क्रब ब्रश या फिर डस्टर अटैच करके सीलिंग फैन से लगाकर सफाई कर सकते हैं। इससे खिड़कियां साफ करना भी बेहद आसान हो जाता है। 

और पढ़ें: Vintage Table Lamp: 4 विंटेज टेबल लैंप से सिंपल लिविंग रूम को मिलेगा लग्जरी फील

क्लॉथ हैंगर की तरफ से करें इस्तेमाल

वाइपर रॉड को अगर आप वॉल में फिक्स कर लेते हैं, तो उसमें आसानी से कई चीजों को टांग सकते हैं। वही किचन में भी किचन टॉवल, क्लीनिंग क्लॉथस होल्डर आदि वाइपर रॉड की मदद से बनाया जा सकता है।

बनाएं टेंपरेरी कर्टन रॉड

अगर घर के कमरे की खिड़कियां छोटी हैं, तो टूटे हुए वाइपर रॉड से पर्दे के लिए टेंपरेरी कर्टन रॉड बनाई जा सकती है। इसे दीवार पर फिक्स करें और पर्दे टांगे।

और पढ़ें: Jute Rope DIY: बेकार से बेकार कबाड़ को सुंदर दिखाएगी जूट रस्सी, 6 DIY आइटम्स

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Blouse Reuse 6 Ideas: टाइट ब्लाउज करें लूज, 6 Ideas से फिटिंग बनेगी स्टाइलिश