Vintage Table lamp design: लिविंग रूम को रॉयल और विंटेज लुक देने के लिए टिफनी, ब्रास और एंटीक डिजाइन वाले टेबल लैंप चुनें। जानें 4 खूबसूरत टेबल लैंप, जो घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे।

अगर आपका कमरा या लिविंग रूम बेहद सिंपल है लेकिन आप उसे लग्जरी लुक देना चाहते हैं, तो विंटेज लुक वाले टेबल लैंप खरीद लाएं। आपको आसानी से ऑनलाइन या मार्केट में विंटेज लुक वाले टेबल लैंप मिल जाएंगे। यह न सिर्फ लिविंग रूम को रोशनी से भरेंगे बल्कि डेकोरेट स्टेटमेंट भी बन जाएंगे। तो आइए जानते हैं ऐसे ही विंटेज टेबल लैंप के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टिफनी टेबल लैंप

इस लैंप की खासियत इसमें इस्तेमाल किया गया कलरफुल फ्लोरल या ज्योमैट्रिक पेटर्न है। स्टेंड ग्लास साइड के कारण यह लैंप बेहद खूबसूरत दिखाई देते हैं। यह न सिर्फ शरीफ वर्म लाइट देते हैं बल्कि इसे आप लिविंग रूम या बेडरूम टेबल पर रॉयल फील के लिए सजा सकते हैं।

बैंकर्स लैंप

बैंकर्स लैंप में हरे रंग का बेस होता है। यह क्लासिक लैंप विंटेज स्टडी रूम वाइब देता है। आप लाइब्रेरी, ऑफिस, लिविंग रूम या स्टडी रूम या रीडिंग कॉर्नर में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सभी उम्र के लोगों को बेहद पसंद आता है। अगर आपको हरे रंग के लैंप पसंद है, तो बैंकर्स लैंप जरूर खरीदें।

और पढ़ें: Balloon Cement Planter: बर्थडे पार्टी के बचे गुब्बारों से बनाएं गार्डन के लिए सॉलिड कंक्रीट प्लांटर

मैटल बेस लैंप 

पुराने जमाने के लैंप जैसा लुक चाहिए तो मेटल बॉडी का लैंप खरीदें। इसमे आपको केरोसिन स्टाइल लैंप भी मिल जाएगा जोकि पुराने जमाने की याद दिलाता है। ये ग्लास चिमनी से बना होता है, जो कि इसको रस्टिक लुक देता है। फार्म हाउस या फिर ट्रेडिशनल डेकोर में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

टैसल लटकन लैंप डिजाइन 

टैसल लटकन वाले कांच के लैंप भी खूब पसंद किए जाते हैं। इनमें धागों का लटकन इसे बेहद खास बनाता है। अगर आप ब्रास बेस फिनिश, कर्व्ड बेस और फैब्रिक शेड वाला लैंप खरीदना चाहते हैं, तो इसमें टैसल लटकन पसंद कर सकते हैं। आपको मार्केट में 1000 रु. के अंदर विंटेज लैंप मिल जाएंगे, जो बेडरूम से लगाकर लिविंग रूम तक की शान बढ़ाएंगे।

और पढ़ें: Small Room Decor: छोटा रूम दिखेगा आलीशान, 5 तरीकों से करें अंदर की सजावट