Balloon Planter Idea: बर्थडे पार्टी के बचे गुब्बारों से घर पर बनाएं खूबसूरत और ट्रेंडी कंक्रीट प्लांटर। जानिए आसान DIY तरीका, जो आपके गार्डन को देगा मॉडर्न लुक।

DIY Concrete Planter: बच्चों की बर्थडे पार्टी के बाद अक्सर ढेर सारे गुब्बारे बच जाते हैं, जो इधर-उधर पड़े रहते हैं। लेकिन अब आप इन गुब्बारों का इस्तेमाल करके अपने गार्डन, बालकनी या इंडोर प्लांट्स के लिए खूबसूरत कंक्रीट प्लांटर बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक DIY वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण बैलून को खूबसूरत प्लांटर में बदला जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुब्बारा कंक्रीट प्लांटर वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर lmg2kool नाम से बने पेज पर गुब्बारों की मदद से स्टाइलिश प्लांटर बनाने का तरीका शेयर किया गया है। इस प्लांटर को बनाने में बहुत कम खर्च आता है और आप अपने घर के लिए एक एस्थेटिक और मॉडर्न प्लांटर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-

  • बड़े साइज का बैलून
  • सीमेंट
  • रेत
  • पानी
  • प्लास्टिक बाउल या बाल्टी
  • ग्लव्स
  • छोटा कप या कटोरी
  • सैंडपेपर
  • पेंट (ऑप्शनल)
View post on Instagram

और पढे़ं- DIY Steel Spoon: टेढ़ी मेढ़ी स्टील की चम्मचों को फेंकें नहीं, बनाएं आसान+क्रिएटिव DIY आइटम्स

कैसे बनाएं बैलून से कंक्रीट प्लांटर

  • बैलून से कंक्रीट प्लांटर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 भाग सीमेंट और 1 भाग रेत मिलाएं। अब इसमें धीरे धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। ध्यान रखें कि मिश्रण न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा।
  • अब एक बैलून में हवा भरें। प्लांटर जितना बड़ा बनाना हो, उसी हिसाब से बैलून का आकार रखें और उसे अच्छी तरह बांध दें।
  • इसके बाद बैलून के बाहरी हिस्से पर हल्का सा तेल लगाएं। अब सीमेंट के मिश्रण को हाथ या स्पैटुला की मदद से बैलून पर चारों तरफ बराबर फैलाएं। जब पहली लेयर थोड़ी सूख जाए, तो दोबारा मिश्रण लगाएं। इस प्रोसेस को 2-3 बार दोहराएं, ताकि प्लांटर मजबूत बन सके।
  • अब बैलून को हवा में टांग दें और पूरी तरह सेट होने दें। जब सीमेंट अच्छी तरह सूख जाए, तो बैलून फोड़ दें और अंदर से गुब्बारे को निकाल लें।

तैयार करें बैलून प्लांटर

सीमेंट प्लांटर तैयार होने के बाद इसे सैंडपेपर से स्मूद कर लें। चाहें तो इसे रंग बिरंगे कलर, व्हाइट पेंट या टेराकोटा शेड से पेंट कर सकते हैं। मैट फिनिश देने के लिए ऊपर से वार्निश भी लगाया जा सकता है। अगर आप इसमें असली पौधे लगाना चाहते हैं, तो नीचे एक ड्रेनेज होल जरूर बनाएं, ताकि अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके।

किन पौधों के लिए बेस्ट है यह प्लांटर

  • सक्यूलेंट प्लांट
  • शो प्लांट
  • मनी प्लांट
  • स्नेक प्लांट
  • छोटे फ्लावर प्लांट