Indoor Decor water plants for home: अगर आप कम मेहनत में घर को स्टाइलिश और लग्जरी लुक देना चाहते हैं, तो ग्लास जार में लगे इनडोर वाटर प्लांट बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। ये न सिर्फ घर को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि फ्रेशनेस और पॉजिटिव वाइब्स भी लाते हैं।
घर को खूबसूरत और फ्रेश लुक देने के लिए लोग अक्सर महंगे होम डेकोर आइटम खरीदते हैं, लेकिन कभी-कभी सिर्फ एक छोटा सा इनडोर प्लांट भी पूरे कमरे का लुक बदल सकता है। खास बात यह है कि कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें मिट्टी की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि वे सिर्फ पानी में भी आसानी से उग जाते हैं। अगर इन्हें ट्रांसपेरेंट ग्लास जार या स्टाइलिश वास में लगाया जाए, तो घर को एकदम लग्जरी और मॉडर्न लुक मिलता है। लिविंग रूम, किचन, बेडरूम या ऑफिस टेबल—हर जगह ये वाटर प्लांट शानदार दिखते हैं। आइए जानते हैं 7 ऐसे इनडोर वाटर प्लांट जो सिर्फ पानी में उगते हैं और घर की खूबसूरती कई गुना बढ़ा सकते हैं।

सबसे आसान और स्टाइलिश ऑप्शन मनी प्लांट
अगर आप पहली बार वाटर प्लांट लगाने की सोच रहे हैं, तो मनी प्लांट सबसे आसान ऑप्शन है। इसकी कटिंग को ग्लास जार में पानी भरकर रखें और कुछ ही दिनों में इसकी जड़ें निकलने लगती हैं। इसकी हरी लटकती बेलें घर को फ्रेश और प्रीमियम लुक देती हैं। लिविंग रूम के कॉर्नर या सेंटर टेबल पर यह बेहद सुंदर लगता है।
और पढ़ें - हवा नेचुरली साफ करते हैं 5 पौधे, डॉक्टरों के घर में जरूर मिलेंगे

पॉजिटिविटी संग लग्जरी देगा लकी बैंबू
लकी बैंबू को पानी में उगाना बेहद आसान होता है और इसे फेंगशुई में शुभ माना जाता है। लंबे पतले हरे डंठल ग्लास जार में बहुत एलिगेंट दिखते हैं। आप इसमें छोटे सफेद स्टोन डालकर इसे और ज्यादा लग्जरी लुक दे सकते हैं। ऑफिस डेस्क या एंट्रेंस एरिया के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।
कम मेंटेनेंस वाला स्पाइडर प्लांट
अगर आपको ऐसा पौधा चाहिए जो कम देखभाल में भी अच्छा बढ़े, तो स्पाइडर प्लांट बढ़िया रहेगा। इसकी लंबी पत्तियां ग्लास कंटेनर में बहुत अट्रैक्टिव दिखती हैं। यह घर की हवा को साफ रखने में भी मदद करता है, इसलिए बेडरूम या स्टडी एरिया में इसे रखा जा सकता है।

मॉडर्न होम डेकोर के लिए परफेक्ट फिलोडेंड्रोन
फिलोडेंड्रोन की हार्ट शेप पत्तियां घर को बहुत सॉफ्ट और प्रीमियम लुक देती हैं। इसकी कटिंग आसानी से पानी में बढ़ती है और ज्यादा मेंटेनेंस भी नहीं मांगती। अगर आप इंस्टाग्राम जैसा एस्थेटिक होम लुक चाहते हैं, तो यह पौधा बढ़िया ऑप्शन है।
हर कोने को रॉयल लुक देगा पाथोस प्लांट
पाथोस (Pothos) को भी सिर्फ पानी में आसानी से उगाया जा सकता है। इसकी खूबसूरत हरी और हल्की पीली पत्तियां ट्रांसपेरेंट ग्लास जार में बहुत सुंदर लगती हैं। इसे शेल्फ, विंडो या टेबल पर रखने से घर का कोना तुरंत फ्रेश लगने लगता है।
और पढ़ें - पॉट्स में उगाएं स्ट्रॉबेरी, 3 तरीके से बनाएं छोटा फ्रूट्स गार्डन

एलिगेंट वाइब्स के लिए इंग्लिश आइवी
अगर आप घर में थोड़ा यूरोपियन या लग्जरी डेकोर फील चाहते हैं, तो इंग्लिश आइवी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी लटकती बेलें ग्लास जार से बाहर निकलकर बेहद स्टाइलिश लुक देती हैं। खासकर बालकनी या विंडो साइड पर यह शानदार दिखता है।
रंगीन पत्तियों वाला खूबसूरत प्लांट कोलियस
सिर्फ हरे पौधों की बजाय अगर आप थोड़ा कलरफुल टच चाहते हैं, तो कोलियस ट्राय कर सकते हैं। इसकी रंग-बिरंगी पत्तियां पानी में भी उग जाती हैं और कमरे को एक अलग ही आकर्षण देती हैं।
