Strawberry garden ideas: अगर आप छोटे स्पेस में अपना मिनी फ्रूट्स गार्डन बनाना चाहते हैं, तो पॉट्स में स्ट्रॉबेरी उगाना शानदार और मजेदार आइडिया हो सकता है। थोड़ी देखभाल के साथ आप घर में ही ताजी और मीठी स्ट्रॉबेरी का मजा ले सकते हैं।
अगर आप घर की बालकनी, टैरेस या छोटे गार्डन में कुछ अलग उगाना चाहते हैं, तो स्ट्रॉबेरी एक शानदार विकल्प हो सकती है। लाल-लाल मीठी स्ट्रॉबेरी सिर्फ देखने में सुंदर नहीं लगती, बल्कि घर में उगाने पर ताजा फल खाने का मजा भी दोगुना हो जाता है। अच्छी बात यह है कि इसे बड़े गार्डन की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटे पॉट्स और कंटेनर में भी आसानी से उगाया जा सकता है। आइए जानते हैं 3 आसान तरीके, जिनसे आप घर में छोटा स्ट्रॉबेरी फ्रूट्स गार्डन बना सकते हैं।

हैंगिंग पॉट्स में उगाएं स्ट्रॉबेरी
अगर घर में जगह कम है, तो हैंगिंग पॉट्स में स्ट्रॉबेरी लगाना शानदार तरीका हो सकता है। स्ट्रॉबेरी की बेल नीचे की ओर फैलती है, इसलिए लटकते गमलों में यह बेहद खूबसूरत लगती है। इसके लिए अच्छी ड्रेनेज वाले पॉट चुनें और मिट्टी में कोकोपीट व कम्पोस्ट मिलाएं। बालकनी में हल्की धूप वाली जगह पर रखने से पौधा अच्छी ग्रोथ कर सकता है।
और पढ़ें - हवा नेचुरली साफ करते हैं 5 पौधे, डॉक्टरों के घर में जरूर मिलेंगे
वर्टिकल स्ट्रॉबेरी गार्डन बनाएं
कम जगह में ज्यादा पौधे लगाने के लिए वर्टिकल गार्डन बेस्ट आइडिया है। इसके लिए आप पाइप, प्लास्टिक बोतल या मल्टी-लेयर स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक के ऊपर एक पॉट लगाकर स्ट्रॉबेरी प्लांट्स लगाएं। इससे छोटी जगह में भी मिनी फ्रूट्स गार्डन जैसा लुक मिलेगा और घर सुंदर भी लगेगा।

चौड़े कंटेनर या ग्रो बैग में लगाएं
अगर आप ज्यादा फल चाहते हैं, तो चौड़े कंटेनर या ग्रो बैग में स्ट्रॉबेरी उगाना अच्छा विकल्प हो सकता है। स्ट्रॉबेरी की जड़ें ज्यादा गहरी नहीं जातीं, इसलिए चौड़ाई वाला पॉट बेहतर माना जाता है। मिट्टी में ऑर्गेनिक खाद मिलाएं और ध्यान रखें कि पौधे को रोज 4–6 घंटे धूप जरूर मिले।
और पढ़ें - 8 कॉम्बो फ्लॉवर पॉट सेट, यूजलेस प्लास्टिक बोतल से बनाएं
स्ट्रॉबेरी उगाने के लिए ये बातें रखें ध्यान
स्ट्रॉबेरी के पौधों को ज्यादा पानी भराव पसंद नहीं होता, इसलिए मिट्टी की ड्रेनेज अच्छी रखें। पौधे को हल्की धूप और समय-समय पर जैविक खाद देने से बेहतर फल मिल सकते हैं। साथ ही सूखी पत्तियों को हटाते रहें ताकि पौधा हेल्दी बना रहे।
