Plastic Bottle Planter DIY Ideas for indoor Gardening: प्लास्टिक बोतल से बने ये DIY फ्लॉवर पॉट सेट कम खर्च में आपके गार्डन को नया लुक दे सकते हैं। आप घर की बेकार बोतलों को खूबसूरत गार्डन डेकोर में बदल सकते हैं। अगर आप गार्डनिंग पसंद करते हैं, तो इन आइडियाज को जरूर ट्राय करें।
घर में रखी खाली प्लास्टिक बोतलें अक्सर बेकार समझकर फेंक दी जाती हैं, लेकिन थोड़ी क्रिएटिविटी और रंगों की मदद से इन्हें खूबसूरत DIY फ्लॉवर पॉट्स में बदला जा सकता है। अगर आप बालकनी, टैरेस या छोटे गार्डन को कम बजट में सजाना चाहते हैं, तो प्लास्टिक बोतल से बने कलरफुल फ्लॉवर पॉट्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ये न सिर्फ देखने में आकर्षक लगते हैं बल्कि घर के वेस्ट को भी री-यूज करने का शानदार तरीका हैं। आइए जानते हैं 8 ऐसे कॉम्बो फ्लॉवर पॉट सेट, जो आपके गार्डन को देंगे नया और रंग-बिरंगा लुक।

हैंगिंग कलर बोतल पॉट कॉम्बो
पुरानी 1 लीटर या 2 लीटर प्लास्टिक बोतलों को बीच से काटकर इन्हें हैंगिंग पॉट्स में बदल सकते हैं। बोतलों पर ब्राइट कलर जैसे येलो, ब्लू, पिंक या ग्रीन पेंट करें और मजबूत रस्सी लगाकर बालकनी में टांग दें। इसमें मनी प्लांट, पोर्टुलाका या छोटे फ्लावर प्लांट बहुत सुंदर लगते हैं। 3 से 4 अलग-अलग रंगों के पॉट्स का कॉम्बो गार्डन को फेस्टिव लुक देता है।
और पढ़ें - गुलाब प्लांट समर केयर, फर्टीलाइजर संग 7 टिप्स करें फॉलो

एनिमल शेप फ्लॉवर पॉट सेट
अगर घर में बच्चे हैं तो प्लास्टिक बोतल को क्यूट एनिमल फेस में बदल सकते हैं। बोतल को काटकर उस पर कैट, बनी या पांडा का फेस पेंट करें। व्हाइट और पेस्टल कलर का इस्तेमाल करने से ये ज्यादा सुंदर दिखते हैं। इसमें छोटे सक्युलेंट्स या कैक्टस लगाने पर डेकोरेटिव लुक मिलता है।
डबल लेयर वर्टिकल गार्डन सेट
कम जगह में ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्लास्टिक बोतलों को वर्टिकल तरीके से लगाएं। एक के नीचे एक बोतल फिक्स करें और उनमें छोटे फूलों वाले पौधे लगाएं। इससे आपकी खाली दीवार मिनी गार्डन में बदल जाएगी। रेड, ऑरेंज और व्हाइट फूलों का कॉम्बिनेशन इस सेट को और खूबसूरत बनाता है।

मिनी टेबलटॉप फ्लॉवर पॉट कॉम्बो
छोटी प्लास्टिक बोतलों जैसे कोल्ड ड्रिंक या जूस की बोतलों को कट करके मिनी पॉट बनाएं। इन्हें एक जैसे कलर थीम में पेंट करें और डाइनिंग टेबल, स्टडी टेबल या विंडो पर रखें। इसमें छोटे फूल या एयर-प्यूरिफाइंग प्लांट्स लगाने से घर का कॉर्नर फ्रेश लगता है।
कार्टून थीम गार्डन पॉट सेट
बच्चों के रूम या प्ले एरिया के लिए कार्टून थीम वाले बोतल पॉट्स बेहतरीन रहते हैं। बोतल पर स्माइली फेस, कार्टून आइज या मजेदार डिजाइन बनाकर रंग भरें। इसमें छोटे फूलों वाले प्लांट्स लगाने से यह कॉर्नर बहुत अट्रैक्टिव दिखता है और बच्चों को भी गार्डनिंग में इंटरेस्ट आता है।
और पढ़ें - 1BHK अपार्टमेंट में बनाएं हैंगिंग गार्डन, छोटे स्पेस के लिए 8 सस्ते आइडिया

पेस्टल कलर एस्थेटिक पॉट कॉम्बो
अगर आपको सिंपल और एलीगेंट गार्डन पसंद है, तो बोतलों को पेस्टल पिंक, बेबी ब्लू, क्रीम या लैवेंडर कलर में पेंट करें। ये पॉट्स खासकर मॉडर्न बालकनी गार्डन में बेहद सुंदर लगते हैं। इसमें लैवेंडर, स्नेक प्लांट या छोटी हर्ब्स भी लगा सकते हैं।
फेस कट आर्ट फ्लॉवर पॉट सेट
इस DIY आइडिया में बोतल के सामने वाले हिस्से को फेस कट डिजाइन में काटा जाता है। आंख, नाक और स्माइल जैसी डिजाइन बनाकर पॉट को यूनिक लुक दिया जा सकता है। अलग-अलग एक्सप्रेशन वाले 4–5 पॉट्स का सेट गार्डन में काफी ट्रेंडी लगता है।

मल्टीकलर फैमिली पॉट कॉम्बो
अगर आप पूरे गार्डन को कलरफुल बनाना चाहते हैं, तो अलग-अलग साइज की बोतलों को अलग रंगों में पेंट करके फैमिली कॉम्बो सेट बनाएं। बड़े पॉट्स में फूल वाले पौधे और छोटे पॉट्स में सक्युलेंट्स लगाएं। इससे गार्डन में यूनिक और बजट-फ्रेंडली डेकोरेशन तैयार हो जाती है।
