
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हर जीव को पालने का सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। गलत दिशा या अनुचित तरीके से कुछ जीवों को पालने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। घर में पालतू जानवर पालना ठीक है, लेकिन कौन सा जानवर कब और कहां पालना चाहिए यदि इसकी उचित जानकारी है, तो वह आपके जीवन में फलदायी होगा। वहीं यदि आप गलत स्थान के लिए गलत जानवर पाल लेते हैं, तो आपके घर का वास्तु तो बिगड़ेगा ही साथ ही आपके घर का माहौल, लोगों का स्वास्थ्य और आर्थिक नुकसान भी बढ़ जाएगा।
इसे भी पढ़ें: कहीं आपके घर में तो नहीं है नकारात्मकता का डेरा? जानें इन 6 संकेतों से
कुत्ता पालना शुभ होता है, लेकिन यदि इसे गलत दिशा में रखा जाए या उसकी नस्ल घर के वास्तु से मेल ना खाए, तो यह परेशानी का कारण बन सकता है।
घर में मछली पालना ही नहीं चाहिए, क्योंकि ये जल जीव हैं और इन्हें अपन जल स्थान में रहना पसंद है। ऐसे में आप यदि इन्हें आर्टिफिशियल वाटर स्पेस में रखते हैं, तो यह स्वछंद रूप से बह नहीं पाते, जिससे इन मन दुखी हो सकता है। यदि मछली का मन दुखी हुआ तो आपके घर में इसका गलत प्रभाव पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: इन 3 दिशाओं में है व्यापार स्थल का मुख्यद्वार, तो आपको होगा घाटा ही घाटा!
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.