Published : Feb 03, 2026, 09:00 AM ISTUpdated : Feb 10, 2026, 10:55 AM IST
Modern Aluminum Door Design: बाथरूम के लिए एल्युमिनियम दरवाजा डिजाइन किफायती होने के साथ सालों-साल की मजबूती भी देता है। अगर आपके वुडन डोर सड़ चुके हैं तो इन वॉशरूम डोर डिजाइन्स को देखें, जो काम आसान करने के साथ लग्जरी लुक भी देंगे।
बाथरूम एल्युमिनियम दरवाजा डिजाइन (Aluminium Bathroom Door Images)
बाथरूम के लिए दरवाजा ढूंढ रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या चुनें तो Aluminium Door Bathroom के लिए चुनें। यह लकड़ी तरह फूलकर पानी में खराब भी नहीं होता है और बिल्कुल नए जैसा लगता है। हम आपके लिए फोटो गैलरी के माध्यम से 5 विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर के लिए चुन सकते हैं।
26
एल्युमिनियम बाथरूम डोर (Aluminium Darwaja Design)
बाथरूम के लिए गहरे मरून रंग का दरवाजा चुनें। इसे एल्युमिनिमय फ्रेम में वुड कोटिंग या वुड ग्रिनिश फिनिश के साथ तैयार किया जाता है, जो दिखने में बिल्कुल Wooden Door जैसा लगता है। आप इसे पाउडर कोटिंग पर चुनें तो ज्यादा बेहतर है। ये दरवाजे को नमी से सुरक्षित रखता है जो वॉशरूम के लिए सबसे जरूरी है। इसे टू पैनल शेकर डिजाइन पर बनाया गया है। भले यह बाहर से लकड़ी का दरवाजा लग रहा हो लेकिन इनर फिलिंग एल्युमिनियम कंपोजिट पैनल की होती है जो वजन में हल्का और वॉटरप्रूफ होता है। बाजार में 5000-7000रु तक इसकी ढेरों डिजाइन्स मिल जाएंगी।
एल्युमिनियम स्लाइडिंग डोर (Aluminium Sliding Door Design)
बाथरूम के साथ कमर के लिए इस तरह के AluminIum Sliding Door चुनें। आजकल फ्रेमलेस डिजाइन वाले दरवाजे काफी ज्यादा ट्रेंड में है। ये लो स्पेस में घर को लग्जरी लुक देते हैं। अगर आपको वुडन वर्क हैं तो एल्युमिनियम फ्रम में वुडन फिनिश वर्क चुनें। तस्वीर में लकड़ी की तरह दिखने वाले हल्के दरवाजे हैं जो वुडन की तुलना में अधिक किफायती और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें मल्टी प्वाइंट लॉकिंग सिस्टम लगवाकर और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।
बाथरूम में थोड़ा वेस्टर्न टच जोड़ते हुए मिनिमल स्टाइल एल्युमिनियम डोर डिजाइन चुनें। ये बाथरूम को लग्जरी और प्रीमियम लुक देगा। तस्वीर में दिखाए गए दरवाजे पर गहरे चारकोल रंग के फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है जो सफेद दीवारों के साथ बैलेंस लुक दे हे हैं। साथ में Frosted Glass प्राइवेसी रखने के साथ नेचुरल लाइटिंग के लिए बेस्ट है। बाजार और ऑनलाइन 10000रु की रेंज में आप एक से बढ़कर एक डिजाइन्स देख सकते हैं।
एल्युमिनयम दरवाजे की कीमत (Aluminium Double Door Design)
मॉडर्न और मजबूती देने वाला यह एल्युमीनियम दरवाजा डिजाइन फैशन का बेस्ट एक्जाप्मल हैं। जो बाथरूम के साथ घर के किसी हिस्से को प्रीमियम लुक देता है। इस दरवाजे में मजबूत काले रंगे के एल्युमीनियम फ्रेम का यूज किया गया है, जो काफी टिकाऊ होने के साथ-साथ फैशनेबल लगते हैं। बीच में ट्रांसपेरेंट ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इस डिजाइन सीधी रेखाओं, ग्रिट पैटर्न पर है, जो मिनिमल्सिट और क्लासिक पैटर्न देता है। साथ में मॉडर्न Silver Door Lock का यूज हुआ है जो कंट्रास्ट लुक क्रिएट कर रहा है। आप भी ऐसा ही कुछ ट्राई कर सकते हैं।
66
बाथरूम के लिए एल्युमिनिमियम गेट (Aluminium Gate for Bathroom Price)
मॉडर्न डिजाइन पर एल्युमिनियम दरवाजा हेरिंगबोन-जिगजैग ग्रिड डिजाइन पर है, जो इसे बहुत ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। साथ में डार्क ब्राउन कलर के मजबूत फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। जो इसे बोल्ड लुक दे रहा है। साथ में पीछे की तरफ तिरछी पट्टियों का जाल बनाया गया है। वहीं सेफ्टी के लिए वर्टिकल और पुल हैंडल हैं जो इसे और भी शानदार बनाते हैं। यह डिजाइन केवल मजबूत नहीं बल्कि धूल और हर मौसम में सदाबहार रहेंगे।