Bridal Hairstyle ideas for long Face and Short hair: अगर आप शादी में टाइमलेस, ट्रेडिशनल और खूबसूरत ब्राइडल लुक चाहती हैं, तो ये 9 Bridal Hairstyle Ideas बेस्ट हैं। ये हर उम्र और हर वेडिंग थीम के लिए परफेक्ट हैं।
9 ब्राइडल हेयरस्टाइल सबसे ट्रेंडी, जैस्मिन गजरा संग छाईं ये हेयर एसेसरीज
शादी के दिन दुल्हन की खूबसूरती सिर्फ लहंगे या जूलरी से नहीं, बल्कि हेयरस्टाइल से भी पूरी होती है। आज की ब्राइड्स हैवी हेयरडू से ज्यादा फ्रेश, खुशबूदार और सॉफ्ट लुक पसंद कर रही हैं। आजकल जैस्मिन गजरा, फ्लोवर हेयर क्लिप्स और यूनिक जूलरी एसेसरी दुल्हन को रॉयल और ग्रेसफुल लुक दे रही है। यहां देखें 9 ऐसे Bridal Hairstyle Ideas, जो इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।
27
बोहो स्टाइल स्लीक ब्रेड हेयरस्टाइल
अगर आप मॉडर्न लेकिन संस्कारी लुक चाहती हैं, तो बोहो स्टाइल स्लीक ब्रेड हेयरस्टाइल बनाएं। यह हेयरस्टाइल हल्की जूलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ बहुत एलिगेंट लगती है, खासकर इंटिमेट वेडिंग फंक्शंस में बहुत सुंदर लुक देगी।
37
मोती हेयर विद फ्लोरल एक्सेसरीज हेयरस्टाइल
मिड बन विद फ्लोरल एक्सेसरीज
अगर आप मिनिमल लेकिन एलिगेंट ब्राइडल लुक चाहती हैं, तो मिड बन के साथ गोल्ड फ्लोरल हेयर एसेसरीज और जैस्मिन गजरा बेस्ट ऑप्शन है। यह हेयरस्टाइल डेस्टिनेशन वेडिंग या डे फंक्शन के लिए खास तौर पर पसंद की जा रही है।
मोती हेयर ज्वेल्स साइड ब्रेड
साइड ब्रेड हेयरस्टाइल चेहरे को सॉफ्ट और रोमांटिक लुक देता है। इसमें अगर मोती (Pearl) हेयर एक्सेसरीज जोड़े जाएं, तो दुल्हन बेहद ग्रेसफुल लगती है। यह हेयरस्टाइल एंगेजमेंट, हल्दी या संगीत के लिए परफेक्ट रहती है।
47
फ्लोवर लेयर और क्लिप्स वेवी हेयरस्टाइल
ओपन वेवी हेयर विद फ्लोवर क्लिप्स
आजकल मॉडर्न ब्राइड्स ओपन हेयर भी ट्राय कर रही हैं। हल्की वेव्स के साथ पीछे की साइड में मिनी जैस्मिन गजरा और डिजाइनर फ्लोवर हेयर क्लिप्स लगाकर ट्रेडिशनल और मॉडर्न फ्यूजन लुक पाया जा सकता है। यह स्टाइल खासकर मेहंदी और प्री-वेडिंग शूट में ट्रेंड कर रहा है।
फ्लोवर लेयर ब्रेडेड हेयरस्टाइल
फ्लोवर लेयर ब्रेडेड हेयरस्टाइल उन दुल्हनों के लिए बेस्ट है जो लंबा और एलिगेंट लुक चाहती हैं। इसके चारों ओर लेयर में फ्लोवर लगाने से हेयरस्टाइल ज्यादा फुल और रिच दिखती है। यह स्टाइल खासतौर पर हैवी लहंगा और रेड ब्राइडल आउटफिट के साथ खूबसूरत लगता है।
57
जूलरी एसेसरीज ब्राइडल हेयरस्टाइल
साउथ इंडियन ब्रेड विद गजरा और हेयर चेन
लंबी चोटी वाली दुल्हनों के लिए यह सबसे आइकॉनिक ब्राइडल हेयरस्टाइल है। पूरी ब्रेड पर जैस्मिन गजरा और उसके साथ टेम्पल ज्वेलरी हेयर चेन लगाने से ट्रेडिशनल और दिव्य लुक मिलता है। यह स्टाइल खासकर कांजीवरम साड़ी या सिल्क लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।
हाफ अप हाफ डाउन एसेसरीज हेयरस्टाइल
जो ब्राइड्स ओपन हेयर छोड़ना चाहती हैं, उनके लिए Half Up Half Down Hairstyle बढ़िया ऑप्शन है। पीछे की ओर बंधे हिस्से में मिनी जैस्मिन गजरा स्ट्रिंग या हैवी जूलरी एसेसरीज लगाकर ट्रेडिशनल टच दिया जा सकता है। यह स्टाइल मेहंदी और संगीत में बहुत पॉपुलर हो रही है।
67
गोटा लेयरिंग ब्राइडल हेयरस्टाइल
लंबी चोटी पर जड़ा (Jada) गोटा पट्टी लगाने से पूरा ब्राइडल लुक कम्प्लीट होता है। यह हेयरस्टाइल टेंपल वेडिंग और ट्रेडिशनल फेरे के लिए आइडियल है। इस तरह का गोटा लेयरिंग ब्राइडल हेयरस्टाइल हमेशा एलिगेंट लगता है और इसे बनाना भी काफी आसान लगता है।
77
लो बन जैस्मिन गजरा विद कुंदन हेयर पिन
लो बन हेयरस्टाइल हर फेस शेप पर सूट करता है। जब इस क्लासिक बन के चारों ओर फ्रेश जैस्मिन गजरा लगाया जाता है और बीच-बीच में कुंदन हेयर पिन लगते हैं, तो लुक बेहद रॉयल बन जाता है। यह हेयरस्टाइल खासतौर पर फेरे, शादी और रिसेप्शन के लिए परफेक्ट रहती है।