
Ameesha Patel hair secrets: 'कहों ना प्यार है'से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अमीषा पटेल गदर, गदर-2 जैसी हिट मूवी देखकर बता दिया कि एक्टिंग में उनका कोई सानी नहीं है। 50 की उम्र में भी अदाकारा इतनी सुंदर है कि वो यंग स्टार को भी पीछे छोड़ देती हैं। घने लंबे बाल और फ्लोलेस स्किन उनकी सुंदरता को बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं सनी देओल की एक्ट्रेस कैसे अपने बालों और स्किन का ख्याल रखती हैं।
अमीषा ने एक पोडकास्ट में अपने ब्यूटी रुटीन के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनके यंग स्किन का राज विटामिन सी, हायालूरोनिक एसिड और सीरम है। एक्ट्रेस ने बताया कि अपने स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए क्रीम के साथ-साथ पानी,नारियल पानी, जूस पीती हैं।
नाइटकेयर रूटीन
इस उम्र में भी खूबसूरत दिखने वाली अदाकारा ने आगे बताया कि उन्होंने बहुत पहले से फेशियल और मुंहासों के लिए क्लीनअप शुरू कर दिया था और नाइटकेयर के लिए नाइट क्रीम, नाइट सीरम का इस्तेमाल भी किया। इसके साथ ही वो जब घर पर होती है तो बिना मेकअप के होती है। बाहर जाने पर मिनिमल मेकअप करती है।
बालों का कैसे अमीषा रखती ख्याल
अपने बालों के लिए एक्ट्रेस रोजाना बालों को मसाज करती हैं और डीप कंडीशनिंग का प्रयोग करती हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। इससे बाल हेल्दी और शाइन करती है। वो तेल को हल्का गर्म करके बालों पर चंपी करती हैं। इसके आधे घंटे बाद बाल को धो देती हैं। बालों को शैम्पू से धोने से तेल बाहर निकल जाता है।
बालों में अंडा जरूरी लगता ही हैं
अमीषा पटेल बताती है कि वो अपने बालों में अंडा जरूर लगाती हैं। अंडे में ‘लेसिथिन’ होता है, जो एक प्रकार का लिपिड होता है और इसमें इमल्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं। यह तेल को बालों से हटाने में मदद करता है और बालों में चमक लाता है। अंडा लगाने से बालों के जड़ें मजबूत होती है। बाल में एक स्मदू चमक आता है और सूखे बेजान बालों का अंत हो जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.