
लेडीज कुर्ती डिजाइन्स में जबरदस्त फैशन ट्रेंड देखने को मिलता है। हर दिन कुछ नया स्टाइल ऐड होता है। इन दिनों फैशन में अंगरखा कुर्ती खास ट्रेंड में बनी हुई है। अगर आप एवरग्रीन और एथनिक लुक चाहती हैं तो अंगरखा स्टाइल के बेस्ट प्रिंटेड कुर्ते आपके वार्डरोब के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। जानिए लेटेस्ट डिजाइन, स्टाइलिंग टिप्स और ट्रेंडी प्रिंट्स के बारे में। अंगरखा स्टाइल के खूबसूरत प्रिंटेड कुर्तों के साथ आप क्लासी और एथनिक लुक पा सकती हैं। ये डिजाइन ऑफिस, फेस्टिवल और डेली वियर के लिए बेहतरीन हैं। इन्हें आप मार्केट या फिर ऑनलाइन 1000-1200 रुपए में खरीद सकती हैं।
अंगरखा कुर्ती का इन दिनों काफी ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लेडीज या फिर गर्ल्स इनके लिए काफी क्रेजी नजर आती हैं। मार्केट में कुछ नई प्रिंट की कुर्ते आए हैं। आप डार्क रानी कलर फ्लावर प्रिटेंड का अंगरखा कुर्ता स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा ग्रीन कलर में फ्लावर प्रिंटेड कुर्ती डिमांड में हैं। इन्हें आप ऑफिस में पहन सकती हैं। डेली यूज के लिए ये भी बेस्ट ऑप्शन है।
ये भी पढ़ें.. ₹50 में सिम्पल मोती स्टड, 15 साल की बेटी के लिए गर्ली डिजाइन
मरून कलर सबका फेवरेट हैं। इन दिनों इस कलर के प्रिंटेड अंगरखा कुर्ते लेडीज और गर्ल्स द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसमें लहरिया और बॉक्स प्रिंट के अंगरखा कुर्ते मिल रहे हैं। इन्हें आप डेली में यूज कर सकती हैं। ये शॉप्स पर 1000 रुपए अंदर आसानी से मिल जाएंगे।
ब्लू लीफ प्रिंटेड अंगरखा कुर्ती की डिमांड हमेशा रहती है। महिलाएं हो या लड़कियां इस रंग की प्रिंटेड अंगरखा कुर्ती खूब पसंद करती हैं। इस कलर में इन दिनों बड़ी-छोटी लीफ डिजाइन्स की कुर्ती शॉप्स पर आई हैं। 1200 रुपए के अंदर मिल रही इन कुर्ती को ऑफिस पार्टी या फिर आउटिंग पर स्टाइल किया जा सकता है।
रेड प्रिंटेड अंगरखा कुर्ती की मस्त और क्लासी डिजाइन्स मार्केट में अवेलेबल हैं। इन कुर्तों पर बारीक और बड़ी डिफरेंट डिजाइन्स बनी है, जो दिखने में काफी शानदार है। एथनिक लुक पाने के लिए आप आप इन्हें स्टाइल कर सकती हैं। ऑफिस पार्टीज के लिए ये कुर्ती बेस्ट ऑप्शन हैं। ये 1000 रुपए के अंदर आसानी से मिल जाएंगे।
यंग गर्ल्स ब्लैक प्रिंटेड अंगरखा कुर्ती की दीवानी है। मार्केट में ब्लैक प्रिंट वाली कई कुर्ती मिल रही हैं। इन कुर्तियों पर बने प्रिंट काफी अट्रैक्टिव होती हैं और रॉयल लुक देती हैं। इन्हें लेडीज इन हाउस फंक्शन या फिर किटी पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें.. Ice Water Jeans Trick: ढीली जींस का पक्का इलाज, बिना टेलर के पास जाए घर पर करें ये छोटा सा काम
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.