Ganeshotsav Decor Idea: गणपति बप्पा के स्वागत में छा जाएगा आपका अपार्टमेंट, 5-10K में ट्राई करें ये 10 आइडिया

Published : Sep 08, 2026, 05:45 PM IST
Apartment Ganeshotsav 10 Decorative Themes

सार

Apartment Ganeshotsav 10 Decorative Themes: अपार्टमेंट गणेश उत्सव के लिए ₹5-10 हजार में शानदार सजावट चाहते हैं? जानें 10 क्रिएटिव गणपति डेकोर थीम, फ्लोरल बैकड्रॉप, महाराष्ट्रियन सजावट, DIY पेपर फ्लावर, फेयरी लाइट्स और इको-फ्रेंडली आइडिया।

अपार्टमेंट में गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए बड़े बजट की जरूरत नहीं है। थोड़ी क्रिएटिविटी, फूलों, लाइट्स और खूबसूरत बैकड्रॉप की मदद से आप घर या कॉमन एरिया को अट्रैक्टीव बना सकते हैं। अगर आपका बजट ₹5 से ₹10 हजार है, तो ये 10 गणेशोत्सव डेकोर थीम जरूर ट्राई करें।

फूलों से बनाएं रॉयल गणपति बैकड्रॉप

गणपति सजावट को रॉयल लुक देने के लिए गेंदे, गुलाब और ऑर्किड जैसे फूलों का यू करें। गणपति की मूर्ति के पीछे फूलों की आर्च या फ्लोरल वॉल बनाएं। आर्टिफिशियल फूल बजट में रहेंगे और कई साल तक दोबारा यूज किए जा सकते हैं। गोल्डन कर्टन और वार्म लाइट्स लगाने से पूरा सेटअप और खूबसूरत लगेगा।

ट्रेडिशनल महाराष्ट्रियन थीम

अपार्टमेंट में महाराष्ट्रियन गणेशोत्सव का माहौल बनाने के लिए लाल, पीले और नारंगी रंगों को सजावट करें। केले के पत्ते, आम के पत्तों की तोरण, पारंपरिक दीये और रंगोली इस्तेमाल करें। पीछे मराठी स्टाइल का डेकोरेटीव बोर्ड लगाएं। इस थीम को ₹5-7 हजार के अंदर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

मोरपंख और ग्रीनरी थीम

अगर आपको नेचुरल और एलिगेंट सजावट पसंद है, तो मोरपंख और ग्रीनरी थीम चुनें। गणपति के पीछे हरे पौधे, बेलें, मोरपंख और गोल्डन एक्सेंट लगाएं। लकड़ी या बांस की छोटी जालियों को बैकड्रॉप की तरह यूज कर सकते हैं। फेयरी लाइट्स लगाने से शाम के समय सेटअप बेहद अट्रैक्टीव दिखेगा।

एलिगेंट व्हाइट एंड गोल्ड थीम

सिंपल लेकिन प्रीमियम लुक के लिए व्हाइट और गोल्ड कलर कॉम्बिनेशन बेस्ट रहेगा। सफेद फूल, गोल्डन पर्दे, मेटैलिक बैलून और वार्म एलईडी लाइट्स से डेकोर करें। गणपति की मूर्ति के पीछे गोल्डन राउंड फ्रेम या बैक पैनल लगाएं। यह थीम छोटे अपार्टमेंट के लिए भी काफी खूबसूरत लगेगी।

इको-फ्रेंडली मिट्टी वाली थीम

इस गणेशोत्सव में नेचुरल सजावट को प्रायोरिटी देना चाहते हैं तो मिट्टी, जूट और लकड़ी से डेकोर तैयार करें। जूट की रस्सी, मिट्टी के दीये, टेराकोटा हैंगिंग और छोटे पौधों का यूज करें। प्लास्टिक डेकोरेशन की जगह यह थीम अपार्टमेंट को देसी और शांत माहौल देगी।

फेयरी लाइट्स से बनाएं ग्लोइंग सेटअप

कम सामान में शानदार डेकोर चाहिए तो फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल करें। दीवार पर पर्दे की तरह लाइट्स लगाकर उनके बीच फूल या गणपति मंत्र डेकोर करें। बैकग्राउंड में हल्का फैब्रिक लगाने से रोशनी और अच्छी तरह उभरेगी। ₹5 हजार के बजट में भी यह थीम आसानी से तैयार हो सकती है।

राजस्थानी टच वाली गणपति सजावट

रंग-बिरंगी राजस्थानी छतरियां, बंदनवार, मिरर वर्क और फैब्रिक से गणपति पंडाल को यूनिक लुक दें। लाल, पीले और गुलाबी रंगों का कॉम्बिनेशन बहुत अट्रैक्टीव लगेगा। छोटे कुशन, पारंपरिक दीये और रंगोली जोड़कर इसे फेस्टिव कॉर्नर जैसा बना सकते हैं।

मंडला बैकड्रॉप थीम

मंडला डिजाइन वाला बड़ा बैकड्रॉप गणपति सजावट को मॉडर्न और आर्टिस्टिक लुक देगा। इसके साथ वार्म लाइट्स, आर्टिफिशियल फूल और छोटे दीये लगाएं। अगर आपके अपार्टमेंट में जगह कम है, तो दीवार पर वर्टिकल डेकोरेशन करें। इससे कम जगह में भी फोटो-फ्रेंडली गणपति कॉर्नर तैयार होगा।

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Decoration: घर पर बनाएं गणपति पंडाल, नारियल PVC पाइप से करें सजावट

गांव की चौपाल जैसा देसी सेटअप

बांस की टोकरी, मिट्टी के मटके, जूट की रस्सी और सूखे फूलों से देसी चौपाल जैसा गणपति पंडाल तैयार करें। पीछे बांस की चटाई लगाकर उस पर बंदनवार सजाएं। मिट्टी के दीये और पीली रोशनी इस सेटअप को और गर्मजोशी भरा लुक देंगे। यह थीम ₹5-8 हजार में तैयार हो सकती है।

DIY पेपर फ्लावर थीम

बजट बचाने के लिए पेपर फ्लावर और DIY क्राफ्ट से गणपति डेकोर करें। अलग-अलग आकार के फूल बनाकर दीवार पर फ्लोरल पैटर्न तैयार करें। इसके बीच गणपति मंत्र या ‘श्री गणेशाय नमः’ की सजावट की जा सकती है। कुछ फेयरी लाइट्स और दीयों के साथ यह कम लागत में बहुत अट्रैक्टीव पंडाल तैयार होगी

इसे भी पढ़ें- बप्पा के स्वागत में बनाएं ये फैंसी बैकड्रॉप, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Muslim Girl Names: 'दुआ' जैसा प्यारा नाम या 'माहनूर' जैसा खास ? 40+ मुस्लिम बेबी नेम
Ganesh Puja AI Ideas: गणेश पूजा की सजावट के लिए AI से लें आइडिया, घर बैठे बनाएं खूबसूरत डेकोरेशन