Ganesh Chaturthi Decoration Unique: बप्पा के स्वागत के लिए नारियल के छिलके, आर्टिफिशियल फूल और PVC पाइप से बनाएं खूबसूरत DIY गणपति डेकोरेशन, जो आपका काम आसान करने के साथ गणेश चतुर्थी 2026 को भी खास बना देंगे।
गणेश चतुर्थी 2026 का पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा। बप्पा के स्वागत की तैयारियां केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होती है, बल्कि उनकी स्थापना के साथ पूरा घर, पंडाल भक्तियम हो जाता है। अगर आप भी पहली बार घर पर गणपति ला रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा डेकोरेशन कैसे करें तो इस आर्टिकल में देखें, नारियल के छिलके से पीवीसी पाइप जैसी चीजों का इस्तेमाल करके खूबसूरत Ganesh Chaturthi 2026 Decoration Ideas.
1) नारियल से करें खूबसूरत डेकोरेशन
अगर गणेश जी का आकार काफी छोटा है तो यह डेकोरेशन काम आसान कर सकती हैं। साथ ही आपको ज्यादा मेहनत की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।
नारियल का सूखा हिस्सा लेकर अच्छी तरह से साफ करें
कैंची या चाकू की मदद से ऊपरी हिस्से से गोल छेद करें
शेल के खुरदरे हिस्से को सैंडपेपर की मदद से चिकना कर लें
बेस बनाने के लिए एक और आधा नारियल शेल लें
बेस वाले शेल के निचले हिस्से पर आर्टिफिशियल पत्तियां चिपकाकर डेकोर करें
अब हॉट ग्लू गन से दोनों को आपस में जोड़ दें
ऊपर वाले शेल के अंदर लाल कपड़ा-फूलों का बैकग्राउंड लगाएं
खुले हुए शेल के बाहरी किनारों पर कौड़ियां चिपकाकर गोल्डन पेंट कर दें
बेस वाले शेल को छोटे-छोटे शीशों से सजाकर अंदर की तरफ गणेश जी की स्थापित करें
आखिर में ऊपर किए छेद में धूपबत्ती जलाकर रखें, इससे धुआं झरने की तरह मूर्ति पर गिरेगा।
2) गणेश चतुर्थी 2026 पर डेकोरेशन कैसे करें ?
ganpati festival decoration at home के लिए ज्यादा वक्त नहीं है तो परेशान होने की बजाय आप आर्टिफिशियल फूलों से वॉल डेकोर कर सकते हैं। यह खराब भी नहीं होगी और हटकर लगेगी।
सजावट के लिए डार्क कलर के आर्टिफिशियल फूल लें
कार्डबोर्ड को काटकर एक छोटा गोल आकार तैयार करें
हॉट ग्लू गन का यूज करते हुए गोल गत्ते के चारों ओर पत्तों को + (प्लस) के आकार में चिपकाएं
इन पत्तों के बिल्कुल बीच में ताजा गुलाबी फूल अटैच कर फ्लोरल पीस बनाएं
यही प्रोसेस रिपीट करते हुए 4-5 फ्लोरल पीस तैयार करें
अब आयताकार कार्डबोर्ड बॉक्स लें और इसे पिंक कपड़े से अच्छी तरह ढक दें
इस बॉक्स के किनारों पर गोल्डन लेस लगाएं
लाल कागज-गोल्डन लेस का यूज करते हुए गोल तकिए बनाएं
दीवार पर डबल टेप की हेल्प से पत्तों वाले फ्लोरल पीस को अट्रेक्टिव पैटर्न में चिपका दें
गुलाबी बॉक्स को आसन बनाकर गणेश जी मूर्ति विराजमान करें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.