सावन में बैक और फ्रंट हैंड पर बनवाएं अरेबिक मेहंदी के लेटेस्ट एंड ट्रेंडी डिजाइंस

Published : Jun 25, 2025, 02:10 PM IST
Arabic Mehndi Designs

सार

Arabic Mehndi Designs: सावन की पहचान हरियाली के साथ मेहंदी भी है। इस मौसम में ग्रीन चूड़ियों के साथ हथेलियों पर मेहंदी के रंग सजाना लड़कियां पसंद करती हैं। हम यहां पर अरेबिक मेहंदी के कुछ डिजाइंस लेकर आए हैं जिसे आप अपनी हथेली पर सजा सकती हैं।

Arabic Mehndi Designs Front and Back Hands: सावन का महीना आते ही महिलाओं का मन खिल जाता है। इस महीने में सोमवारी व्रत के साथ-साथ हरियाली तीज भी आती है। त्योहारों की रौनक और हाथों ग्रीन चूड़ियों के साथ मेहंदी के रंग देखने को मिलती है। मेहंदी लगाना इस मौसम में महिलाओं के लिए खूबसूरती और परंपरा का हिस्सा बन चुका है। अगर आप इस सावन कुछ नया और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो अरेबिक मेहंदी डिजाइंस बेहतरीन ऑप्शन है। फ्रंट और बैक हैंड के लिए यहां कुछ डिजाइंस देख सकती हैं।

फ्लोरल बेल डिजाइन (Floral Arabic Mehndi Designs)

अरेबिक मेहंदी में फ्लोरल बेल डिजाइन सबसे ज्यादा पॉपुलर है। फूलों की बेल उंगलियों से शुरू होकर कलाई तक जाती है। फ्रंट और बैक हैंड के लिए यह बेस्ट होता है।

हाफ हैंड बेल डिजाइन

हाथ का आधा हिस्सा कवर करते हुए उंगलियों से कलाई तक एक सिंगल बेल बनाई जाती है। सिंपल और फास्ट बनने वाला डिजाइन है। रक्षाबंधन पर या सावन की सोमवारी पर इस तरह के डिजाइन आप ट्राई कर सकती हैं।

जालदार नेट डिजाइन 

बैक हैंड और फ्रंट हैंड पर जाल जैसा पैटर्न जिसमें बीच-बीच में बेलें या फूलों का काम होता है। नई नवेली दुल्हन के लिए परफेक्ट है। हरियाली तीज पर आप इस तरह के डिजाइन अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। साड़ी या लहंगे के साथ इस तरह के मेहंदी डिजाइन परफेक्ट लगते हैं।

फिंगर टिप अरेबिक डिजाइन

सिर्फ उंगलियों और अंगूठे पर डिटेल्ड पैटर्न बनाकर हथेली को सिंपल रखा जाता है। मिनिमल लुक चाहने वालों के लिए परफेक्ट। अरेबिक पैटर्न में यहां पर दो डिजाइन दिए गए हैं। जिसे आप खुद से भी ट्राई कर सकती हैं। ऑफिस गोइंग गर्ल या फिर कॉलेज जाने वाली लड़कियां सावन में इस तरह के डिजाइन बनवा सकती हैं।

वृंदावन थीम बेल डिजाइन

इस सावन अगर आप भोले शंकर के साथ-साथ कृष्ण की भक्ति में डूबीहोगी तो वृंदावन थीम बेल डिजाइन बनवा सकती हैं। इसमें मोर पंख, श्रीकृष्ण, बांसुरी या फिर तुलसी पत्ते के बेल डिजाइन बनवा सकती हैं।

मेहंदी लगाने के बाद कैसे गहरा रंग करें?

मेहंदी लगाने के बाद उसपर नींबू और शक्कर का मिश्रण लगाएं। सूखने के बाद मेहंदी को हटा दें और 4-5 घंटे तक हाथ नहीं धोएं। मेहंदी हटाने के बाद आप लौंग का भाप ले सकती हैं। इससे भी रंग गहरा आता है। सरसो का तेल लगाने से भी मेहंदी का रंग गहरा चढ़ता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बचपन की पुरानी ज्योमेट्री बॉक्स आएगी काम, DIY से बनाएं मेटल मिनी पर्स
पुरानी शर्ट को फेंकने की गलती न करें! 6 हैक्स से बनाएं जैकेट, टॉप और कूल आउटफिट