
Arjun Tendulkar Wedding: क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आजकल अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई शादी की तस्वीरों ने सबका ध्यान खींचा है, खासकर कपल के रॉयल वेडिंग फैशन ने। दोनों ट्रेडिशनल लाल और गोल्ड थीम वाले आउटफिट में एलिगेंट और ग्रेसफुल लग रहे थे। शादी में कई बड़े स्टार्स की मौजूदगी ने इस खास मौके को और भी यादगार बना दिया। शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक, कई सेलिब्रिटीज शादी में शामिल हुए, और उनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अर्जुन तेंदुलकर का वेडिंग लुक पूरी तरह से ट्रेडिशनल और रॉयली इंस्पायर्ड है। उन्होंने गहरे लाल रंग की, भारी कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी थी जिस पर बारीक सोने के धागे की कढ़ाई थी। शेरवानी का हाई कॉलर और फ्रंट बटन डिजाइन इसे और भी क्लासी बनाता है। रिच फैब्रिक और डिटेल्ड कढ़ाई उनके लुक को एक रॉयल टच देती है, जो एक इंडियन शादी के लिए परफेक्ट है।
अर्जुन ने अपने आउटफिट को सिंपल रखा, बिना ज्यादा एक्सेसरीज के, जिससे शेरवानी की खूबसूरती उभर कर सामने आई। उनकी हल्की ग्रूमिंग और कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी इस ट्रेडिशनल आउटफिट को और भी इम्प्रेसिव बनाती है। यह लुक उन यंग लोगों के लिए भी इंस्पिरेशन का काम कर सकता है जो ट्रेडिशनल लेकिन स्टाइलिश वेडिंग आउटफिट पसंद करते हैं।
नई शादीशुदा सानिया चंडोक का ब्राइडल लुक शानदार और ग्रेसफुल है। उन्होंने ट्रेडिशनल लाल और गोल्ड टोन वाली साड़ी पहनी थी जिसमें बहुत अच्छी एम्ब्रॉयडरी और डिटेलिंग थी। साड़ी का रिच फैब्रिक और क्लासिक कलर कॉम्बिनेशन उनके लुक को सच में बहुत अट्रैक्टिव बना रहा है, जो इंडियन ब्राइडल फैशन की खूबसूरती को दिखाता है।
सानिया ने अपने ब्राइडल आउटफिट को हैवी चोकर नेकलेस, मांग टीका और मैचिंग चूड़ियों के साथ स्टाइल किया, जिससे वह और भी रॉयल लग रही थीं। हल्का मेकअप, खूबसूरत स्माइल और क्लासिक ज्वेलरी उन्हें बैलेंस्ड और एलिगेंट दिखाती हैं। उनका स्टाइल उन दुल्हनों के लिए भी इंस्पिरेशन हो सकता है जो ट्रेडिशनल लेकिन क्लासी ब्राइडल लुक चाहती हैं।
इस फोटो में तीनों ट्रेडिशनल इंडियन फैशन में एलिगेंट लग रहे हैं। शाहरुख खान ने ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना है, जो क्लासी और रॉयल लुक दे रहा है। गौरी खान गोल्डन येलो साड़ी में ग्रेसफुल लग रही है, जबकि उसके बगल में खड़ी सुहाना खान क्रीम और गोल्ड टोन के खूबसूरत एथनिक आउटफिट में दिख रही है।
बिग बी की पत्नी जया बच्चन अर्जुन की शादी में बालों में गजरा लगाकर पहुंचीं। पैपराजी के कैमरों में कैद हुए वीडियो में जया मुस्कुराती हुई दिखीं, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए।
ऐश्वर्या राय अर्जुन तेंदुलकर की शादी में अभिषेक बच्चन के साथ इस स्टाइल में पहुंचीं। उन्होंने अनारकली सूट पहना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। साथ में अभिषेक बच्चन ने काले कोर्ट में काला चश्मा में बेहद स्टनिंग लगें।
ये भी पढ़ें- Ribbon Hairstyles: हेयरस्टाइल बनाने में लगते हैं घंटे? सिंपल रिबन से बनाएं 5 स्टाइलिश हेयरस्टाइल
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में पहुंचे। उन्होंने पैपराजी के सामने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। आमिर उन चुनिंदा बी-टाउन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं जो अपने काम में परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें- तेंदुलकर खानदान की बहू पर भारी पड़ीं सास! अंजलि के 'रॉयल लुक' ने सानिया चंडोक के मॉडर्न अवतार को दी मात