
Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर घोड़ी चढ़ने के लिए तैयार है। मुंबई में प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। इसी बीच मेहंदी सेरेमनी का लुक सामने आया। जहां दुल्हन सानिया चंडोक पर सासू मां अंजलि तेंदुलकर भारी पड़ीं। उनके लुक के आगे आज के जमाने की नई हसीनाएं भी फेल हो गईं।
अंजलि तेंदुलकर का मेहंदी लुक बहुत खास है। उन्होंने हाई एंब्रॉयडरी गहरा नेवी ब्लू सिल्क शरारा सूट पहना। जहां दुपट्टा गुलाबी रंग और गोल्डन बॉर्डर पर है। पूरे सूट पर एंटीक गोल्ड जरी वर्क है, जो बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। साथ भारी कढ़ाई हैवी होकर भी पहनने में कंफर्टेबल है। आजकल ऐसे सूट काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। उन्होंने कंट्रास्ट लुक फॉलो करते हुए हल्का गुलाबी दुपट्टा लिया है, जो लुक बैलेंस करने के साथ पारंपरिक शाही स्टाइल दिखा रहा है।
ये भी पढ़ें- भैया की शादी में बनें सेंटर ऑफ अट्रैक्शन, सारा तेंदुलकर से लें 6 ट्रेंडी लहंगा लुक्स आइडिया
वहीं, अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली वाइफ सानिया चंडोक की बात करें तो उन्होंने मेहंदी लुक को मिनिमल रखा। उन्होंने पेस्टल टोन लेवेंडर ग्रे शेड लहंगा पहना , जिस पर सीक्वेन वर्क सिल्वर-मेटेलिक टोन वर्क है। साथ में नेट और ऑर्गेंजा फैब्रिक काफी घेरदार लुक दे रहा है। इसमें सीक्वेन्स के साथ मोतियों का काम है, जो प्लोरल पैटर्न को और भी ज्यादा निखार रहा है। उन्होंने क्रॉप टॉप ब्लाउज संग लुक कंप्लीट किया। साथ में कुंदन वर्क ज्वेलरी शाही लुक दे रहा है।
ये भी पढ़ें- होली के खराब कपड़ों को करें रीयूज, फेंकने से पहले काम आएंगे 5 Ideas
IPL में अपना जलवा दिखाने वाले अर्जुन तेंदुलकर मुंबई के प्रसिद्ध बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों की दोस्ती एक दोस्त के जरिए हुई थी, और ये धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
सानिया चंडोक करोड़पति परिवार से ताल्लुक रखती हैं, साथ ही वह खुद भी एंटरप्रेन्योर हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.