
Instant Color Removal Trick: होली का त्योहार हो और रंगों से ना खेला जाए ऐसा भला कैसे हो सकता है। बच्चे-बड़े इस दिन सभी रंग और गुलाल से खेलते हैं। लेकिन जो पक्का रंग होता है वो शरीर पर या चेहरे पर इस कदर चढ़ जाता है कि इसे छुड़ाने में नानी याद आ जाती है। लेकिन अब आपको पक्का रंग हटाने के लिए भी अपनी नानी को याद करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि हम आपको बताते कि कैसे एक ईनो के पैकेट से आप होली के पक्के से पक्के रंग को आसानी से छुड़ा सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर kalasekitchentak नाम से बने पेज पर एक वायरल वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे एक ईनो के पैकेट की मदद से आप अपने हाथ, चेहरे या शरीर के किसी अंग पर लगा होली का रंग आसानी से छुड़ा सकते हैं। इसके लिए एक पैकेट ईनो में थोड़ा सा लिक्विड सोप, बॉडी वॉश या फेस वॉश को मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और रंग वाले हिस्से पर लगाकर 2 से 3 मिनट के लिए रख रखें। आप देखेंगे कि आपका रंग आसानी से छूट जाएगा। इसे गुनगुने पानी से धो लें, बाद में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
और पढ़ें- कौनसी डाई गुलाबी रंग बनाने के लिए यूज होती है? ये 5 ऑप्शन Best
अगर रंग बहुत ज्यादा पक्का है, तो एक चम्मच ईनो के पैकेट में दो चम्मच दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसे 5 मिनट के लिए रंग वाले हिस्से पर लगा रहने दें, हल्के हाथों से रगड़े और गुनगुने पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें- Holi Makeup Tips: होली पर अब नहीं जमेगा गुलाल का रंग, इन मेकअप ट्रिक्स से रखें स्किन सेफ
ईनो यूज करने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ईनो का इस्तेमाल न करें। ईनो लगाने के बाद स्किन को बहुत ज्यादा रगड़े नहीं, नहीं तो जलन पड़ सकती है या रेडनेस आ सकती है। ईनो का इस्तेमाल करने के बाद तुरंत क्रीम या एलोवेरा जेल लगाएं, इससे बॉडी को ठंडक मिलती है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.