Gas Stove Cleaning Hack: नारियल के छिलकों से ऐसे चमकाएं गैस चूल्हा, बायोडिग्रेडेबल और केमिकल फ्री तरीका

Published : Mar 03, 2026, 03:00 PM IST
Gas burner cleaning at home

सार

Coconut Husk Cleaning: नारियल फोड़ने के बाद क्या इसके छिलकों को आप फेंक देते हैं? तो ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि ये छिलके आपके किचन और गैस की सफाई में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Gas Burner Cleaning At Home: अक्सर गैस स्टोव पर काम करने के बाद इस पर चिकनाई और जलने के दाग लग जाते हैं, जो आसानी से नहीं हटते हैं। कई सारे सॉल्यूशन और स्क्रबर का इस्तेमाल करके आप भी परेशान हो गए है, तो आज हम आपको बताते ऐसा आसान तरीका जिससे आप नारियल के छिलकों से अपने किचन स्टोव और बर्नर को साफ कर सकते हैं। इसमें नेचुरल रेशे होते हैं, जो स्क्रबर की तरह काम करते हैं और ये स्टील और कांच को बिना नुकसान पहुंचाए आपके गैस बर्नर की सफाई आसानी से कर सकते हैं।

सफाई के लिए क्यों कारगर है नारियल का छिलका

नारियल के छिलके में मजबूत लेकिन बहुत सॉफ्ट रेशे होते हैं, जो गैस टॉप पर जमीं चिकनाई और जले के निशान को हटाने में मदद करते हैं। ये केमिकल फ्री और इको फ्रेंडली होते हैं। इसे आसानी से आप घर में भी बना सकते हैं। यानी कि बिना पैसा खर्च किए आपका किचन स्क्रबर बनकर तैयार हो जाएगा।

और पढे़ं- Coconut Husk Oil Brush: नारियल के छिलके नहीं बेकार, 5 मिनट में बनाएं इको फ्रेंडली तेल ब्रश

कैसे बनाएं नारियल का स्क्रबर

नारियल के छिलकों का स्क्रबर बनाने के लिए इसके रेशों को अलग कर लें। इसे अच्छी तरह से धोएं, ताकि इसमें छोटे-छोटे रेशे निकल जाए। अब एक रस्सी की मदद से इसे बांधे, ऊपर के हिस्से को काट दें, ताकि ये बराबर हो जाए। आपका स्क्रबर बनकर तैयार हो जाएगा।

नारियल के छिलके से गैस चूल्हा साफ करने का तरीका

कोकोनोट हस्क से तैयार स्क्रबर से गैस चूल्हे की सफाई करने के लिए सबसे पहले गैस चूल्हे को बंद करके ठंडा होने दें। सबसे पहले सूखे कपड़े से चूल्हे के ऊपर धूल या खाने के टुकड़ों को साफ कर लें। नारियल के छिलके को हल्का सा गीला करें। उस पर थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड लगाएं, अब जले हुए या चिकनाई वाले हिस्से पर गोल-गोल घूमाते हुए कोकोनोट हस्क को रगड़े। जिद्दी दाग के लिए इसे 5 मिनट लगा रहने दें, फिर दोबारा इसे रगड़कर गीले कपड़े से झाग को साफ कर लें। आखिर में सूखे कपड़े से पोंछे। आपका गैस बर्नर नए की तरह चमकने लगेगा।

ये भी पढे़ं- सूखे नारियल के छिलके को यूं ही न करें बर्बाद, फेंकने के बजाए इन 5 तरीकों से करें यूज

गैस बर्नर साफ करने की एक्स्ट्रा टिप

अगर गैस बर्नर या स्टोव पर जिद्दी दाग लग गए हैं, तो बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक सॉल्यूशन तैयार करें। इसे कोकोनोट हस्क की मदद से बर्नर और गैस स्टोव पर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक रहने दें, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे साफ कर लें।

 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Best Suit for Body Type: आपकी बॉडी टाइप पर कौन-सा सूट लगेगा सबसे खूबसूरत?
घर बैठे सीखें 500 साल पुरानी बांधनी आर्ट, दुपट्टे से शर्ट तक बनाएं स्टाइलिश आउटफिट