Happy Holi 2026 Wishes in Hindi: रंगों की बौछार हो, खुशियों की फुहार हो... अपनों को यहां से भेजें होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Published : Mar 03, 2026, 10:33 AM ISTUpdated : Mar 03, 2026, 10:39 AM IST
Happy Holi 2026

सार

Happy Holi Wishes in Hindi 2026: हैप्पी होली 2026 की दिल छू लेने वाली होली शायरी, मैसेज और कोट्स। अपनों को यहां से भेजें रंगों के त्योहार होली की खास शुभकामनाएं और बनाएं होली का दिन यादगार।

Happy Holi Wishes in Hindi: रंगों का त्योहार होली रिश्तों में मिठास घोलने और दिलों को जोड़ने का खास मौका भी होता है। इस खास दिन लोग अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को प्यार भरे मैसेज, शायरी और कोट्स भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी इस होली अपने अपनों को कुछ अलग और दिल छू लेने वाले Happy Holi Wishes in Hindi भेजना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए हैप्पी होली शायरी, होली मैसेज और होली की हार्दिक शुभकामनाएं कोट्स का शानदार कलेक्शन।

होली की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Holi Shayari)

  • रंगों की बौछार हो, खुशियों की फुहार हो,

आपकी ज़िंदगी में हर दिन होली जैसा त्यौहार हो।

होली की ढेर सारी शुभकामनाएं!

  • गुलाल का रंग, गुजिया की मिठास,

अपनों का साथ और प्यार की बात।

यही है होली का असली एहसास।

  • लाल गुलाबी रंग है झूम रहा संसार,

सूरज की किरण खुशियों की बहार।

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।

  • दिलों के गिले-शिकवे आज मिटा दें,

रंगों में खुशियों को सजा दें।

होली पर बस प्यार ही प्यार लुटा दें।

  • भीगे दामन में खुशियां भर जाएं,

जीवन के सारे रंग निखर जाएं,

होली का ये त्योहार आपके लिए खुशियों की सौगात लाए।

हैप्पी होली के प्यारे मैसेज

  • इस होली पर पुरानी बातों को भूल जाएं और नए रंगों के साथ नई शुरुआत करें।
  • आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, यह दिलों को जोड़ने का पर्व है।
  • खुश रहें, मुस्कुराते रहें और रंगों की तरह जिंदगी में चमकते रहें।
  • रंग, प्यार और खुशियों से भरी हो आपकी जिंदगी।
  • इस होली हर सपना पूरा हो।
  • होली आई है रंगों की बहार लेकर, खुशियों की सौगात और अपनों का प्यार लेकर।
  • इस होली आपके जीवन में सफलता, समृद्धि और सुख के नए रंग भर जाएं।

होली कोट्स (Holi Quotes in Hindi)

  • “रंगों से नहीं, रिश्तों से खेली जाए तो होली और भी खास बन जाती है।”
  • “होली हमें सिखाती है कि जिंदगी में हर रंग जरूरी है।”
  • “नफरत के रंग को धोकर प्यार का गुलाल लगाएं।”
  • “जिंदगी में खुशियों के रंग भरने का नाम ही होली है।”
  • "होली का असली मज़ा तभी है जब दिल भी रंगों सा खिल उठे।"

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Ribbon Braids Hairstyle: चोटी में रिबन का ट्रेंड फिर हुआ हिट, ट्राई करें ये लेटेस्ट हेयरस्टाइल
Lunar Eclipse 2026: चंद्र ग्रहण में क्या खाएं, क्या न खाएं? जानें Food Dos & Don’ts