Sneaker Cleaning Hack: वॉशिंग मशीन में जूते धोने से पहले तले की गंदगी साफ करें, लेस अलग निकालें और जूतों को नेट बैग या कुशन कवर में डालें। जेंटल मोड और ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। सही तरीके से सुखाने पर जूते नए जैसे चमकेंगे।
Best Way to Wash Shoes: जूते रोज पहनने से जल्दी गंदे हो जाते हैं और हाथ से साफ करना कई बार मुश्किल लगता है। ऐसे में लोग सीधे वॉशिंग मशीन में जूते डाल देते हैं, जिससे उनका फैब्रिक ढीला पड़ सकता है, लेदर फट सकता है या सोल निकल सकता है। अगर आप चाहते हैं कि जूते मशीन में धुलने के बाद भी नए जैसे दिखें, तो कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है। सही तरीका अपनाने से जूते साफ भी होंगे और उनकी क्वालिटी भी बरकरार रहेगी।
पहले सूखी गंदगी जरूर साफ करें
जूते को सीधे मशीन में न डालें।
सबसे पहले उसके तले (सोल) में फंसी मिट्टी, कंकड़ और धूल को ब्रश या पुराने टूथब्रश से साफ करें।
अगर कीचड़ लगा हो तो उसे पहले सूखने दें और फिर झाड़ें।
सीधी गंदगी के साथ जूते धोने से मशीन भी खराब हो सकती है और जूतों पर दाग और फैल सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.