DIY Oil Brush at Home: क्या आप भी प्लास्टिक के किचन ब्रश से परेशान हैं? इस बार नारियल के छिलके को फेंकने से पहले रुकिए, क्योंकि 5 मिनट में इससे बन सकता है इको फ्रेंडली ऑयल ब्रश…
Nariyal Ke Chhilke Se Brush Kaise Banaye: आजकल इको फ्रेंडली और देसी किचन टूल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है, क्योंकि ये शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचाते और बिना किसी खर्च के घर में आसानी से बन जाते हैं। इसी तरह से आप नारियल के सूखे रेशे यानी कि छिलके से किचन में इस्तेमाल होने वाला तेल ब्रश बना सकते हैं और इससे आसानी से तेल-घी अपने पराठे, डोसा या बेकिंग ट्रे पर लगा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इन नारियल के छिलकों से ऑयल ब्रश बना सकते हैं...
क्या होता है कोकोनोट हस्क
कोकोनोट हस्क यानी कि नारियल के ऊपर का भूरा रंग का रेशा, जिसे कोकोनोट हस्क कहा जाता है। यही रेशा साफ करके बांधकर आप कई तरह की चीजें बना सकते हैं। इससे आप रोटी, पराठे, डोसा पर तेल लगाने वाला ब्रश भी आसानी से बना सकते हैं।
और पढे़ं- सूखे नारियल के छिलके को यूं ही न करें बर्बाद, फेंकने के बजाए इन 5 तरीकों से करें यूज
- कैसे बनाएं कोकोनोट हस्क ऑयल ब्रश
- नारियल के छिलके से तेल ब्रश बनाने के लिए सबसे पहले सूखे नारियल के रेशे अलग कर लें।
- इन्हें अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।
- अब इन्हें एक साथ बांधकर नीचे की तरफ कस कर धागा बांधे।
- ऊपर से पकड़ने के लिए लकड़ी की स्टिक लगाएं।
- ब्रश वाले हिस्से को कैंची की मदद से बराबर काट लें, ताकि इवनली तेल स्प्रेड हो।
- आपका कोकोनोट हस्क तेल ब्रश बनकर तैयार हो जाएगा।
- इसका इस्तेमाल आप तवे पर तेल ब्रश करने, डोसा बनाने या बेकिंग ट्रे पर ऑयल लगाने के लिए भी कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं- Coconut Husk Scrubber: नारियल खाने के बाद फेंके नहीं, घर पर फ्री में बनाएं बर्तन मांजने वाले स्क्रबर
कोकोनट हस्क ब्रश के फायदे
नारियल के रेशे से बना ब्रश पूरी तरह से नेचुरल, प्लास्टिक फ्री और सेफ होता है। ये रीयूजेबल और बायोडिग्रेडेबल होता है यानी कि ये पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। इसका इस्तेमाल करने से खान की चीजों में कम तेल फैलता है। जिससे खाना कम ऑयली बनता है। गांव और पुराने समय के किचन में पराठा, डोसा, रोटी पर घी या तेल लगाने के लिए आमतौर पर इसी का इस्तेमाल होता था, अब ये ट्रेंड वापस से बढ़ता जा रहा है।
