Aroma Lamp & Diffuser: 500Rs अरोमा डिफ्यूजर, ऑफिस टेबल के लिए 7 शोपीज लैंप डिजाइन

Published : Jun 07, 2026, 01:30 PM IST
अरोमा डिफ्यूजर लैंप डिजाइन

सार

Aroma Diffuser Machine Cute Designs Under 500: क्या आप भी 500 रुपये के बजट में अपनी ऑफिस टेबल या घर के किसी कोने को प्रीमियम लुक देना चाहते हैं? अगर हां तो जानें कौनसे अरोमा लैंप और डिफ्यूजर डिजाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं? 

आजकल घर और ऑफिस की डेकोर में अरोमा लैंप और डिफ्यूजर का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ये न केवल कमरे में मनमोहक खुशबू फैलाते हैं, बल्कि एक शानदार डेकोरेटिव पीस के रूप में भी काम करते हैं। खास बात यह है कि 500 रुपये के बजट में भी कई स्टाइलिश और प्रीमियम लुक वाले अरोमा डिफ्यूजर आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप अपनी ऑफिस टेबल, स्टडी कॉर्नर या बेडसाइड को अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं, तो ये 7 अरोमा लैंप डिजाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

सिरेमिक कटवर्क अरोमा लैंप

सफेद या पेस्टल रंग के सिरेमिक कटवर्क लैंप बेहद एलिगेंट दिखाई देते हैं। इनमें बने खूबसूरत पैटर्न मोमबत्ती की रोशनी को सुंदर तरीके से बाहर निकालते हैं। यह डिजाइन ऑफिस डेस्क और बेडरूम दोनों के लिए शानदार माना जाता है।

और पढ़ें -  स्कूल टीचर के लिए कॉटन ब्लाउज, 7 कट स्लीव डिजाइन छुपा लेंगे पसीने के दाग

इलेक्ट्रिक अरोमा डिफ्यूजर लैंप

यदि आप बिना मोमबत्ती के सेफ ऑप्शन चाहते हैं तो इलेक्ट्रिक अरोमा डिफ्यूजर चुन सकते हैं। इसमें एसेंशियल ऑयल डालने पर हल्की सुगंध पूरे कमरे में फैलती है। LED लाइट के कारण यह रात में एक खूबसूरत शोपीस की तरह भी दिखाई देता है।

बुद्धा थीम अरोमा लैंप

बुद्ध प्रतिमा के साथ आने वाले अरोमा लैंप शांति और पॉजिटिविटी का एहसास देते हैं। मेडिटेशन रूम, ऑफिस टेबल या लिविंग रूम के लिए यह डिजाइन काफी फेमस है। इसकी सॉफ्ट लाइटिंग एनवायरमेंट को रिलैक्सिंग बना देती है।

फ्लोरल डिजाइन डिफ्यूजर

फूलों की आकृति वाले अरोमा डिफ्यूजर किसी भी जगह को अट्रैक्टिव बना सकते हैं। इनका सुंदर डिजाइन और खुशबू का संयोजन कमरे में ताजगी का एहसास लाता है। यह खासतौर पर महिलाओं की वर्क डेस्क के लिए शानदार ऑप्शन है।

और पढ़ें -  वॉल आर्ट हैंगिंग आइटम, 500Rs में सजाएं प्रीमियम लिविंग रूम-बेडरूम

वुडन फिनिश अरोमा लैंप

वुडन टेक्सचर वाले डिफ्यूजर प्रीमियम और नेचुरल लुक देते हैं। ये मॉडर्न और मिनिमलिस्ट इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। ऑफिस टेबल पर रखने से वर्कप्लेस को ज्यादा सुंदर और प्रोफेशनल नजर आता है।

मून लाइट अरोमा डिफ्यूजर

चांद के शेप में बने अरोमा लैंप इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इनकी सॉफ्ट ग्लो लाइट कमरे को बेहद खूबसूरत और सुकून भरा माहौल देती है। यह बेडसाइड टेबल और स्टडी रूम के लिए आदर्श विकल्प माना जाता है।

क्रिस्टल बॉल अरोमा लैंप

क्रिस्टल बॉल डिजाइन वाला अरोमा लैंप देखने में बेहद लग्जरी लगता है। LED लाइट और एसेंशियल ऑयल डिफ्यूजन का कॉम्बिनेशन इसे एक स्टनिंग शोपीस बनाता है। कम कीमत में भी यह महंगे डेकोर आइटम जैसा लुक देता है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

पहली बारिश में कीचड़ से गंदे हो गए व्हाइट शूज? इन आसान तरीकों से फिर बनाएं नए जैसे
कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, ऑफिस के लिए चुनें 5 फ्लैट फुटवियर