महंगे फर्नीचर की जरूरत नहीं, 2000 रु. में सजाएं सपनों की बालकनी

Published : Jun 07, 2026, 01:00 PM IST
balcony decoration ideas

सार

Small Balcony Design For Home Decoration: बालकनी डेकोरेशन कैसे करें ? क्या 2000रु. में बालकनी को सजाया जा सकता है? कौन से पौधे और होम डेकोर आइटम बालकनी सजाने में मदद कर सकते हैं?

आजकल घर को स्टाइलिश और खूबसूरत दिखाने के साथ बालकनी डेकोर का ट्रेंड भी बढ़ गया है। ये वो जगह है, जहां पर लोग पर्सनल टाइम बिताना पसंद करते हैं। अगर आप भी फैमिली या जॉब के लिए रेंटेंड होम में शिफ्ट हुए हैं तो बालकनी डेकोरेशन करना है, लेकिन कम बजट में तो ये आर्टिकल आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं 2000 रु. के बजट में small balcony decoration ideas, जिसे आप भी घर के लिए विकल्प बना सकती हैं।

बालकनी सजाने का आसान तरीका

ऑफिस से आने के बाद ऐसी जगह पसंद होती हैं जो बॉडी को रिलैक्स करने के साथ मन की शांति दे। इसके लिए बालकनी से बेस्ट कुछ नहीं है। अगर आप ज्यादा तामझाम नहीं चाहती हैं तो सिंपल सी फेयरी या कलरफुल LED लाइट्स लगाएं। ये रात में रोशनी संग फ्रेश फील भी देंगी। यदि बिजली बिल की टेंशन है तो सोलर वाली लाइट्स चुनें, जो धूप में खुद चार्ज होती हैं। इन्हें आप रेलिंग या फिर दीवारों पर लगाएं।

फ्लोरल सीटिंग ऑप्शन

बालकनी में बैठने के लिए बड़े से सोफे या चेयर की बजाय अफॉर्डेबल ऑप्शन चुनें। इसके लिए फ्लोरल कुशन, छोटी सी चटाई बेस्ट विकल्प है। आजकल फोल्डेबल कुशन ट्रेंड में हैं, जिन्हें आप बारिश के दौरान घर के अंदर भी रख सकती हैं।

बालकनी के लिए सुंदर पौधे

कुछ हो या न हो बालकनी में पौधे जरूर होने चाहिए, जो मन को शांति देने के साथ डेकोरेशन की कमाल करते हैं। अगर आप ज्यादा पौधे का ध्यान नहीं रख पाती हैं तो कम देखभाल में खिलने वाले मनी प्लांट, स्नैक प्लाटं, हर्ब्स, हैगिंग प्लांट चुन सकती हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल ग्रास भी सस्टेनबल विकल्प है।

तैयार करे साइड कॉफी काउंटर

वीकेंड पर कुछ अलग फील चाहिए तो आप बालकनी के साइड में कॉफी काउंटर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए ज्यादा महंगा फर्नीचर लेने के बजाय प्लास्टिक स्टूल, या फिर फोल्डेबल टेबल का इस्तेमाल करें। इस पर आप मग, बु्क्स, स्मॉल प्लांट सजा सकती हैं। ये साइड कॉर्नर को एस्थेटिक और मॉडर्न लुक देगा।

ये भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी से DIY प्लांटर कैसे बनाएं ? 50 रु. में सुंदर गमला बनाने का तरीका

बालकनी वॉल डेकोरेशन

आखिर में आता है, बालकनी की दीवार डेकोरेशन जो आप मात्र 100-400रु. में कर सकती हैं। इसके लिए वेदर रेसिसटेंट आर्टिफिशियल वाइन, फोटो कोलाज, स्मॉल कप और भी छोटे-छोटे हैगिंग डेकोरे का यूज करें।

ये भी पढ़ें- Bathroom Mirror Design Storage: कम जगह में दोगुना मजा, स्टोरेज वाले शीशा डिजाइन

बालकनी सजाने का कुल खर्चा

बाजार और ऑनलाइन फेयरी लाइट्स 100-300रु. में आसानी से खरीदी जा सकती है। इनडोर प्लांट की बात करें तो छोटे-छोटे पौधे 100 तो बड़े पौधे 200 रु. तक मिलते हैं। 2-3 पीस पर 600रु. तक खर्च करने पड़ेंगे। वहीं फ्लोर मैट 500रु. कुशन 300-400रु. वॉल डेकोर 200रु में हो जाएगी। तो देखा आपने बिना ज्यादा मेहनत किए आप मात्र 2000रु में बालकनी डेकोर करें। 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

पहली बारिश में कीचड़ से गंदे हो गए व्हाइट शूज? इन आसान तरीकों से फिर बनाएं नए जैसे
कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, ऑफिस के लिए चुनें 5 फ्लैट फुटवियर