गर्मी के मौसम में बालों में लगाने के लिए फूलों के गजरे मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। असली फूलों के गजरे नहीं हुए तो क्या आर्टिफिशियल गजरे मार्केट में अवेलेबल रहते हैं। आप अपनी पसंद के आर्टिफिशियल कलरफुल गजरे खरीदकर बालों की रौनक बढ़ा सकती हैं।
बालों में असली फूलों यानी मोगरा या गुलाब के गजरों के जगह आर्टिफिशियल गजरे सजाएं का ट्रेंड धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मार्केट में भी डिफरेंट डिजाइन और कलर्स के आर्टिफिशियल गजरे रीजनेबल रेट्स पर मिल रहे हैं।
26
1. ट्रेंडी डिजाइनर गजरा
शादी पार्टी में अपने बालों की रौनक बढ़ाने के लिए आप हैवी डिजाइनर आर्टिफिशियल गजरा लगा सकती हैं। नकली फूल की जाली से बना इस तरह का गजरा काफी ट्रेंड में हैं।
लेडीज इन हाउस फंक्शन या फिर सगाई-पार्टी में सिम्पल-स्वीट आर्टिफिशियल डिजाइनर गजरा बालों में लगा सकती हैं। इस तरह के गजरों में कलियों के साथ गोल्डन कलर की बीड्स लगाई जाती है, जिससे ये और सुंदर दिखते हैं और बालों की शोभा बढ़ाते हैं।
46
3. पर्पल फूलों का गजरा
यदि आप सफेद या लाल रंग के आर्टिफिशियल फूलों के गजरों को पसंद नहीं करती तो पर्पल फूलों का गजरा भी बालों में सजा सकती हैं। ये आपके आउटफिट के साथ भी मैच करेंगे और लुक को भी अपग्रेड करेंगे।
56
4. पीले फूलों वाला गजरा
ग्रैंड वेडिंग या शादी पार्टी में हैवी पीले रंग का आर्टिफिशियल गजरा ट्राई किया जा सकता है। इस तरह के गजरे को स्टाइलिश लुक देने के लिए पीले फूलों के साथ गोल्डन कलियां भी लगाई जाती हैं।
66
5. साइड स्टाइल गजरा
कई लेडीज पूरे बालों में गजरा लगाने के बजाए सिर्फ साइड में ही इसे लगाना पसंद करती हैं। बता दें कि इस तरह के आर्टिशिफियल गजरे भी मार्केट में रीजनेबल रेट्स पर मिल रहे हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.