Gold Plated Chains: गोल्ड प्लेटेड चेन का इन दिनों काफी चलन देखने को मिल रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मार्केट में कई लेटेस्ट डिजाइन की चेन आई हैं। यदि आप अपनी नातिन को गिफ्ट देना चाहती तो हैं तो एक ग्राम में भी आपको बेहतरीन डिजाइन्स मिल जाएंगी। 

Gold Plated Chains New Designs: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे अपने नाना-नानी के घर मौज-मस्ती करने जरूर जाते हैं। और अगर नातिन पहली बार नानी के घर आई है तो स्पेशल गिफ्ट देना तो बनता है। इस मौके पर नानी अपनी प्यारी नातिन को एक ग्राम गोल्ड प्लेटेड चेन दे सकती हैं। मार्केट में इन दिनों चेन की कई नई डिजाइन्स भी अवेलेबल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. बारीक शंख डिजाइन चेन

नानी अपनी नातिन को बारीक शंख डिजाइन वाली गोल्ड प्लेटेड चेन गिफ्ट कर सकती हैं। ये चेन दिखने में हैवी जरूर लगती है, लेकिन होती नहीं है। छोटी बच्ची इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं। ये चेन एक ग्राम में आसानी से शॉप्स पर अवेलेबल हैं।

ये भी पढ़ें... Silver Chain Bichhiya: वट सावित्री पर पत्नी को दें चांदी की चेन वाली बिछिया, चुनें 6 खास डिजाइन

2. आटी डिजाइन चेन

एक ग्राम की गोल्ड प्लेटेड चेन कई डिजाइन्स में मार्केट में मिल रही हैं। आप चाहे तो आटी डिजाइन की चेन भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इसमें बनी आटी डिजाइन काफी अट्रैक्टिव होती है और इसकी साइनिंग भी गजब की होती है। ये गोल्ड प्लेटेड चेन दिखने में चौड़ी और भारी दिखती है। गिफ्ट देने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।

3. बारीक जाली डिजाइन चेन

बारीक जाली डिजाइन वाली चेन की डिमांड इन दिनों काफी है। इसकी बिक्री भी तेजी से हो रही हैं। इस गोल्ड प्लेटेड चेन में जालीदारी पट्टा होता है, जिसपर बहुत ही बारीक डिजाइन बनी होती है। लुक वाइज ये बहुत ज्यादा आकर्षित होती है। नानी अपनी नातिन को इस तरह की चेन भी गिफ्ट कर सकती हैं।

4. बॉल डिजाइन चेन

बॉल डिजाइन चेन को काफी पसंद किया जाता है। ज्यादातर लोग इस तरह गोल्ड प्लेटेड चेन को गिफ्ट में देना पसंद करते हैं। इस चेन की डिजाइन में छोटी-छोटी गोल्डन बॉल्स लगी होती है, जिन्हें बहुत बारीक तार से गुथा होता है। पहली नजर में इस तरह की चेन किसी को भी आकर्षित कर सकती हैं।

5. बारीक मोतियों वाली चेन

बारीक मोतियों वाली गोल्ड प्लेटेड चेन की डिमांड सबसे ज्यादा है। इस तरह की चेन में बहुत ही बारीक मोतियों को आपस में टाइट गुथा जाता है, ताकि मजबूती बनी रहे। ये दिखने और पहनने में बहुत ही क्लासी नजर आती है। एक ग्राम में इस डिजाइन की गोल्ड प्लेटेड चेन नानी अपनी नातिन को गिफ्ट में दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें... Contrast Blouse पहन लाल साड़ी में डाले नया Twist, वट सावित्री पर खूब चमकेगा श्रृंगार