- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Contrast Blouse पहन लाल साड़ी में डाले नया Twist, वट सावित्री पर खूब चमकेगा श्रृंगार
Contrast Blouse पहन लाल साड़ी में डाले नया Twist, वट सावित्री पर खूब चमकेगा श्रृंगार
Contrast Blouse With Red Sarees: फैशन की दुनिया में हर दिन चेंज देखने को मिलता है। हर दिन कुछ यूनिक और नया होता है। वहीं, इस बार वट सावित्री व्रत में यदि रेड साड़ी कैरी करना चाहती है तो उसके साथ कंट्रास्ट ब्लाउज मैच कर सकती हैं। पढ़ें पूरी डिटेल…

यूनिक कंट्रास्ट ब्लाउज डिजाइन्स
वट सावित्री नजदीक आ रहा है। ऐसे में सुहागनें अपने आउटफिट को लेकर काफी विचार रही हैं। अगर आप इस बार वट सावित्री व्रत के दौरान अपना लुक यूनिक चाहती हैं तो आप रेड साड़ी के साथ कंट्रास्ट ब्लाउज मैच कर सकती हैं। इससे आपके स्टाइल की हर तरफ चर्चा होगी।

1. जरी वर्क कंट्रास्ट ब्लाउज
वट सावित्री पूजा में आप लाल साड़ी के साथ डार्क मयूरी कलर का जरी वर्क वाला ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं। जरी वर्क वाले इस ब्लाउज की स्लीव्स पर गोल्डन जरी के धागों से छोटी-छोटी बूटियां बनी हैं, साथ मोर की डिजाइन से इस ब्लाउज की रंगत एकदम बदल गई है। इसे ट्राई किया जा सकता है।
2. गोटा वर्क कंट्रास्ट ब्लाउज
पूजा के दौरान आप हैवी वर्क रेड साड़ी के साथ रॉयल ब्लू कलर का ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं। गोटा वर्क वाला कंट्रास्ट कलर का ब्लाउज आप पर खूब जचेगा। इस ब्लाउज में बारीक गोटे से वर्क किया हुआ है।
3. कशीदाकारी कंट्रास्ट ब्लाउज
वट सावित्री व्रत के दौरान आप ट्रेडिशनल के साथ यूनिक लुक चाहती हैं तो लाल रंग की साड़ी के साथ आप कशीदाकारी किया पीले रंग का कंट्रास्ट ब्लाउज पहन सकती हैं। इससे आप संस्कारी के साथ स्टाइलिश भी नजर आएंगी।
4. स्ट्रीप डिजाइन कंट्रास्ट ब्लाउज
पूजा के दौरान अगर आपका इरादा एकदम हटकर लगने का है तो आप लाल साड़ी के साथ रंग-बिरंगी स्ट्रीप डिजाइन वाला कंट्रास्ट ब्लाउज स्टाइल कर सकती है। इससे आप पूरी पूजा के दौरान सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखेंगी।
5. सिम्पल डिजाइन कंट्रास्ट ब्लाउज
वैसे, आप सिम्पल लुक में स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। इस बार वट सावित्री पूजा में सिम्पल डिजाइन लाइट कलर कंट्रास्ट ब्लाउज पहन सकती हैं। आप लाल रंग जरी की बॉर्डर वाली साड़ी के साथ ओशन ग्रीन गोल्डन प्रिंट वाला ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.