
लाइफस्टाइल डेस्क : मां बनना हर महिला का सपना होता है। इसके लिए एक नेचुरल प्रक्रिया से गुजरना होता है। जिसमें पुरुष और महिलाओं को संबंध बनाना होता है और उससे ही बच्चे का जन्म होता है। लेकिन 21वीं सदी में कई ऐसे ट्रीटमेंट्स आ गए हैं, जहां पर बिना सेक्स किए भी बच्चे पैदा होने लगे हैं। सरोगेसी, आईवीएफ और कई तकनीक। लेकिन हाल ही में ऐसा मामला सामने आया है जहां पर महिला ने एक आर्टिफिशियल प्रेगनेंसी का सहारा लिया और बच्चे को जन्म दिया।
11 साल से नहीं किया सेक्स
यह है इंग्लैंड की रहने वाली वेरिटी जोंस, जो बताती है कि उन्होंने 11 साल से किसी मर्द से संबंध नहीं बनाया, क्योंकि कुछ समय पहले वो एक दुर्घटना का शिकार हो गई थी इसके चलते वह फिजिकल रिलेशन नहीं बना पा रही थी, लेकिन वह मां बनना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने कई लोगों से संपर्क किया और फिर आर्टिफिशियल प्रेगनेंसी का सहारा लिया।
2200 रुपए खर्च कर ही बनी मां
इंग्लैंड के केंट शहर से ये हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां पर महज ₹2200 यानी कि 25 यूरो में इस महिला ने स्पर्म किट ऑनलाइन खरीदी और आर्टिफिशियल गर्भ धारण किया। वेरिटी जोंस बताती हैं कि यह प्रक्रिया बहुत ज्यादा कठिन नहीं थी। बस थोड़ी से पेपर उन्हें साइन करने पड़े और उन्हें एक स्पर्म डोनर मिल गया। जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 25 यूरो देकर एक स्पर्म किट खरीदी। इससे उनका गर्भधारण हुआ। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम होली है।
क्या भारत में भी होती है आर्टिफिशियल प्रेगनेंसी
विदेशों में तो आर्टिफिशियल प्रेगनेंसी बहुत आम बात है। इसे बहुत सामान्य तरीके से देखा जाता है। लेकिन भारत में इसे लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं, जो लोग इस तरीके से गर्भधारण करना चाहते हैं उन्हें कई सारे पेपर वर्क से होकर गुजरना पड़ता है और काफी पैसे भी खर्च करने होते हैं। हालांकि, भारत में भी आर्टिफिशियल प्रेगनेंसी संभव है।
ये भी पढ़ें-ब्लैक डायरी: सेक्स के दौरान पति करता है अजीब सी डिमांड, क्या करूं मैं?
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.