
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ चीजें अगर उल्टी स्थिति में रखी जाती हैं तो यह अशुभ मानी जाती हैं और इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। इन चीजों को उल्टा रखने से घर में परेशानी, मानसिक तनाव, कलह-कलेश और आर्थिक संकट बढ़ सकते हैं। जानें उन चीजों के बारे में जिन्हें वास्तु के अनुसार उल्टा रखने से बचना चाहिए। आज के इस लेख में हमने कुछ चीजों के बारे में बताया है, जिसे उल्टा रखने पर अक्सर हमारे बड़े-बुजुर्ग भी टोका करते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।
जूते-चप्पल को घर में कभी उल्टा नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह दरिद्रता और नकारात्मकता को आमंत्रित करता है। अगर आप जूते-चप्पल उल्टा रखते हैं, तो यह लक्ष्मी माता की कृपा को भी रोक कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: चाहिए सुख-समृद्धि, तो आज ही करें किचन से ये चीजें बाहर
घर में यदि देवी-देवताओं या शुभ तस्वीरों को उल्टा रखा जाए तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसी तस्वीरें घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं और परिवार के सदस्यों के बीच मानसिक तनाव और संघर्ष को बढ़ा सकती हैं।
घड़ी को उल्टा रखने से समय की खराबी और जीवन में असमय परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। यह आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। घड़ी हमेशा सीधा और सही दिशा में लगानी चाहिए।
तिजोरी को उल्टा रखने से पैसों की कमी और आर्थिक संकट आ सकता है। वास्तु के अनुसार, तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर या दक्षिण दिशा में होना चाहिए, ताकि धन की वृद्धि हो।
बाल्टी को भी अगर उल्टा रखा जाए तो यह घर में पानी की कमी या तनाव का कारण बन सकता है। इसे हमेशा सीधा और सही दिशा में रखें ताकि घर में समृद्धि और संतुलन बना रहे। बाल्टी और उसमें रखे हुए जल धन को संवर्धित करते हैं, ऐसे में कभी भी बाल्टी को उल्टा न रखें।
इसे भी पढ़ें: Painting Vastu Tips: घर में लगाएं ये तस्वीरें, होने लगेंगे अच्छे बदलाव
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.