Backless Doori Blouse: गर्मियों के सीजन में हैवी और क्लोज्ड ब्लाउज पहनना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बैकलेस डोरी ब्लाउज ना सिर्फ कूल और कंफर्टेबल होता है, बल्कि साड़ी को स्टाइलिश लुक भी देता है।
इन दिनों सेलेब्स और फैशन इंफ्लुएंसर्स के बीच डोरी वाले बैकलेस ब्लाउज का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी समर वेडिंग, फेस्टिवल और रेगुलर यूज के लिए कुछ ट्रेंडी ट्राय करना चाहती हैं, तो ये 8+ डोरी डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हैं।
26
मल्टीपल डोरी स्टाइल ब्लाउज
मल्टीपल डोरी ब्लाउज डिजाइंस समर के लिए परफेक्ट होता है। इस डोरी को जिग जैग पैटर्न में लगाया जाता है। ताकि ब्लाउज को पूरा सपोर्ट मिले और देखने में भी अट्रैक्टिव लगे। डोरी के लास्ट में लटकन लगाकर इसे और भी सुंदर बना सकती हैं।
36
अपर एंड लोअर डोरी ब्लाउज
इस ब्लाउज में बैक को पूरी तरह ओपन रखा जाता है और ब्लाउज को सपोर्ट देने के लिए ऊपर और नीचे डोरी लगाया जाता है। पीछे से यह ब्लाउज डिजाइन काफी बोल्ड लुक क्रिएट करता है।
46
वी बैकलेस डोरी ब्लाउज
इस ब्लाउज में बैक को वी शेप दिया जाता है और नीचे डोरी लगाया जाता है। यह ब्लाउज किसी फंक्शन में साड़ी के साथ जुड़कर अट्रैक्टिव और बोल्ड लुक देता है। इस तरह के ब्लाउज को पहनते वक्त आगे से टेप से बस्ट एरिया को सिक्योर करें।
56
क्रिस क्रॉस डोरी ब्लाउज
क्रिस क्रॉस डोरी ब्लाउज में भी बैक को पूरी तरह ओपन रखा जाता है। आगे से ब्लाउज को कम डीप नेकलाइन दिया जाता है। बैक में ब्लाउज पूरी तरह से डोरी के साथ सिक्योर किया जाता है। क्रिस क्रॉस डोरी ब्लाउज के साथ नीचे कई लेयर में डोरी डिजाइन बनाई जाती है।
इसमें डोरी को आमने-सामने बांधा जाता है और उसमें टैसल लगाया जाता है। यह ब्लाउज डिजाइन यंग गर्ल के साथ-साथ 40+ की महिलाओं पर भी जचता है। समर में आप इन ब्लाउज के डिजाइन को अपने ब्लाउज के साथ जोड़कर सुंदर लुक क्रिएट कर सकती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.