
बाथरूम हमेशा साफ-सुथरा रखने की जगह होती है। लेकिन घर का सबसे गंदा स्थान भी बाथरूम ही होता है। पानी की मौजूदगी के कारण, काई और फफूंदी जल्दी फैल जाते हैं। ये सभी घरों के बाथरूम की मुख्य समस्या है। लेकिन इन सबसे बढ़कर, कुछ ऐसी गलतियाँ हैं जिन पर हम ध्यान नहीं देते और हमेशा दोहराते रहते हैं। आइए जानते हैं वो क्या हैं।
1. हम अक्सर बाथरूम में जाकर मेकअप करते हैं। लेकिन इस्तेमाल की गई चीजें हम वापस नहीं रखते। कुछ लोग आसानी के लिए उन्हें बाथरूम में ही रख देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। बाथरूम में रखे मेकअप उत्पादों में बैक्टीरिया फैलने की संभावना होती है। इसका इस्तेमाल करने से आपको कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
2. एक और आम बात है बाथरूम में गहने उतार कर रखना। हवा का प्रवाह ठीक से न होने और हमेशा नमी बने रहने के कारण, गहने जल्दी खराब हो सकते हैं। इसलिए बाथरूम में चांदी या फिर आर्टिफिशियल ज्वेलरी को उतार कर बिल्कुल ना रखें।
इसे भी पढ़ें:चीनी ज़्यादा खाने से महिलाओं की सेहत पर क्या होता है असर?
3. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को हमेशा बाथरूम में रखने से उपकरण खराब हो सकते हैं। नमी के कारण उपकरणों में जंग लगने की संभावना बहुत अधिक होती है। इसलिए, अगर आप बाथरूम में उपकरणों का उपयोग करते हैं, तो वाटरप्रूफ उत्पाद खरीदने का ध्यान रखें।
4. नियमित रूप से इस्तेमाल होने वाले तौलिये, टॉयलेट पेपर आदि को हमेशा बाथरूम में न रखें। बाथरूम में मौजूद फफूंदी और कीटाणु इनमें आसानी से चिपक जाते हैं। अगर हम कीटाणुओं वाले तौलिये का इस्तेमाल करते हैं, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
5. बाथरूम में अक्सर हम अपने कपड़े को रख देते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। बैक्टीरिया आपके कपड़ों पर चिपक जाता है। जब आप इसे दोबारा पहनते हैं तो यह आपको बीमार कर सकती है। बाथरूम में कपड़ा उतारकर तुरंत धो दें। यूज करने वाले कपड़े को बाथरूम से बाहर रखें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.