
Tara Sutaria Fancy Earrings for Girls: जब बात फैशन की आती हैं तो तारा सुतारिया ( Tara Sutaria) का नाम जरूर लिया जाता है। आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक तारा का कोई जवाब नहीं है। पार्टी के लिए इयररिंग्स (Earrings) की तलाश है तो कुछ अलग ट्राई करते हुए एक्ट्रेस का कलेक्शन देखें। यहां देखें बेस्ट इयररिंग्स डिजाइन।
चांदी बाली एथनिक ड्रेस के साथ कमाल का लुक देती है। आप महाशिवरात्रि (Mahashivratri) या होली (Holi) पर सूट-साड़ी पहन रही हैं तो हल्का लेकिन भड़कीला पहनते हुए अनकट स्टोन पर ये सिल्वर चांदबालियां चुनें। एक्ट्रेस ने इसे ग्रीन वर्क पर स्टाइल किया है। हालांकि आप इसे मल्टीकलर में चुनें ताकि ये आगे भी काम आ सके।
ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: खा-पीकर घटाएं वजन, ये है 5 नेचुरल टिप्स, आप भी करें फॉलो
सिल्वर और ऑक्सीडाइस्ड इयररिंग्स कभी निराश नहीं करते हैं। आप भी हैवी इयररिंग्स पसंद करती हैं तो इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तारा ने व्हाइट सूट को कंट्रास्ट लुक देते हुए एंटीक लाइट गोल्डन इयररिंग्स पहनें हैं। इन्हें 200-300रु की रेंज में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- दुल्हन के लिए 7 मेकअप सीक्रेट्स, शादी में निखर उठेगा रूप!
यंग गर्ल्स हो या फिर मैरिड वुमन सभी के पास सिल्वर स्टड जरूर होने चाहिए। ये लाइटवेट होने के साथ लुक भी कमाल का देते हैं। आप इसे डेलीवियर के साथ पार्टी-ऑफिस में भी पहन सकती हैं। तारा ने डायमंड में इसे चुना है। जिसे खरीदना काफी महंगा पड़ेगा हालांकि आप इसे स्टोन में खरीदें जो 200 रु तक मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- How to Reuse Orange Peel: संतरे का छिलका नहीं है बेकार, साफ-सफाई में ऐसे करें इस्तेमाल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.