Simple Braid से हटकर ट्राई करें ये Cute Beads Hairstyles, हर कोई करेगा तारीफ

Published : Jun 01, 2026, 05:30 PM IST
Beads Hairstyle

सार

Beads Hairstyle Ideas: क्या आप बच्चों के लिए नया और ट्रेंडी हेयरस्टाइल ढूंढ रही हैं? बीड्स हेयरस्टाइल घर पर आसानी से कैसे बनाएं? क्या बीड्स हेयरस्टाइल स्कूल फंक्शन और बर्थडे पार्टी के लिए सही है?

Latest Beads Hairstyle Designs: आजकल सिंपल हेयरस्टाइल की जगह यूनिक और क्रिएटिव हेयरस्टाइल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। खासकर बीड्स हेयरस्टाइल बच्चों से लेकर यंग गर्ल्स के बीच काफी फेमस हो चुकी है। इसमें रंग-बिरंगे बीड्स, मोती और चार्म्स का इस्तेमाल करके बालों को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक दिया जाता है। अगर आप भी अपने हेयरस्टाइल में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो बीड्स हेयरस्टाइल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

कैसे बनाएं बीड्स हेयरस्टाइल?

  • बीड्स हेयरस्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्छी तरह कंघी करके सुलझा लें, ताकि हेयरस्टाइल बनाते समय बाल उलझें नहीं। इसके बाद बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांटकर पतली-पतली चोटियां बनाएं। आप चाहें तो टू-स्ट्रैंड ट्विस्ट, फिशटेल ब्रेड या सिंपल ब्रेड भी बना सकती हैं।
  • अब हेयर बीडिंग टूल या पतली वायर की मदद से बीड्स को चोटी के सिरों में डालें। अपनी पसंद के रंग, आकार और डिजाइन वाले बीड्स चुनें। सभी चोटियों में बीड्स लगाने के बाद हेयर सीरम या हेयर स्प्रे की मदद से हेयरस्टाइल को सेट कर लें।

और पढ़ें- ऑफिस के लिए हो रही हैं लेट, तो बनाएं 2 मिनट में ये 5 हेयरस्टाइल

बैलून ब्रेड बीड्स हेयरस्टाइल

अगर आप कुछ अलग और फंकी लुक चाहती हैं, तो बैलून ब्रेड बीड्स हेयरस्टाइल ट्राई करें। इसके लिए बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांटकर रबर बैंड्स की मदद से बैलून इफेक्ट बनाएं। फिर इनके बीच-बीच में गोल्डन या रंग-बिरंगे बीड्स लगाएं। आप चाहें तो क्रिस-क्रॉस पैटर्न बनाकर भी इसे और ट्रेंडी बना सकती हैं।

बटरफ्लाई बीड्स हेयरस्टाइल

बच्चियों के बालों में बटरफ्लाई चार्म्स वाले बीड्स बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसके लिए फ्रंट सेक्शन में 2 से 3 पतली चोटियां बनाएं और उनमें बटरफ्लाई शेप बीड्स या चार्म्स लगाएं। ये हेयरस्टाइल बर्थडे पार्टी और स्कूल फंक्शन के लिए परफेक्ट है।

फ्लोरल बीड्स हेयरस्टाइल

फ्लोरल डिजाइन वाले बीड्स भी बच्चों और यंगस्टर्स दोनों पर बेहद प्यारी लगती है। रंग-बिरंगे फूलों के आकार वाले बीड्स बालों में लगाने से हेयरस्टाइल को फ्रेश और क्यूट लुक मिलता है। यह स्टाइल समर वेकेशन, पिकनिक और फेस्टिवल सीजन के लिए शानदार है।

मल्टीकलर ब्रेडेड बीड्स हेयरस्टाइल

अगर आप अपने हेयरस्टाइल को और ज्यादा ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो मल्टीकलर बीड्स का इस्तेमाल करें। अलग-अलग रंगों के बीड्स के साथ बनाई गई चोटियां बच्चों और टीनएजर्स दोनों पर बेहद आकर्षक दिखाई देती हैं।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

1. बीड्स हेयरस्टाइल बनाने के लिए क्या चाहिए?

बीड्स, रबर बैंड, हेयर बीडिंग टूल या पतली वायर और कंघी की जरूरत होती है।

2. क्या बीड्स हेयरस्टाइल बच्चों के लिए सेफ है?

हां, हल्के और अच्छी क्वालिटी के बीड्स इस्तेमाल किए जाएं तो यह बच्चों के लिए सेफ होती है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Smart Water Tank Cleaning Gadget: घंटों की मेहनत खत्म! इस स्मार्ट मशीन से बिना टंकी में उतरे करें पानी की टंकी साफ
सीढ़ियों के नीचे की बेकार जगह को दें नया लुक, ट्राई करें ये 5 शानदार डेकोर आइडियाज