Dewy Makeup: गर्मियों में भी दिखेगा हाइड्रेटेड चमकदार चेहरा, 4 स्टेप में करें ड्यूई बेस मेकअप

Published : Jun 01, 2026, 11:30 AM IST
Dewy Makeup

सार

Dewy Makeup Look: गर्मियों में ड्यूई बेस मेकअप क्यों माना जाता है बेस्ट? ड्यूई बेस मेकअप से त्वचा पर कैसे आता है नेचुरल ग्लो? घर पर ड्यूई बेस मेकअप करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

गर्मियों में चेहरे से बहते हुए पसीने और डालनेस को अगर दूर करना हैं, तो आपको पार्टी के लिए खास मेकअप करने की जरूरत है। आप ड्यू मेकअप (Dewy Makeup) की मदद से ना सिर्फ चेहरे को गर्मी में भी हाइड्रेटेड और चमकदार दिखा सकते हैं बल्कि नेचुरल ग्लो भी पा सकते हैं। इस मेकअप से स्किन को फ्रेश और हेल्दी दिखने में फोकस किया जाता है ना कि पूरा मैट बनाने में। ड्यू मेकअप से त्वचा को नेचुरल चमक मिलती है और उसके साथ ही स्किन ड्राई या पाउडरी नहीं लगती है। अगर आपके ड्यू बेस मेकअप गर्मीयों में करना है, तो आइए जानते हैं इसके चार सिंपल स्टेप्स के बारे में।

जेल बेस मॉइस्चराइजर लगाएं

मेकअप की शुरुआत आप स्किन को मॉइश्चराइज करके करें। सबसे पहले चेहरे को साफ करें और हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे न सिर्फ स्किन हाइड्रेटेड रहती है बल्कि मेकअप बेस में स्मूद दिखता है।

इल्यूमिनेटिंग प्राइमर है जरूरी

 सेकंड स्टेप में इल्यूमिनेटिंग प्राइमर की जरूरत पड़ेगी। ये मेकअप लुक में इंस्टेंट ग्लो जोड़ता है और यह स्किन को अंदर से चमकदार दिखाने में मदद करता है। आप आसानी से ऑनलाइन इल्यूमिनेटिंग प्राइमरी खरीद सकती हैं।

और पढ़ें: चबी फेस को दें शार्प लुक, ट्राई करें Avika Gor इंस्पायर्ड 6 हेयरस्टाइल

लाइट फाउंडेशन चुनें

गर्मियों में कभी भी हैवी फाउंडेशन लगाने की भूल न करें। इसकी जगह आप हाइड्रेटिंग फाउंडेशन, बीबी क्रीम या टिंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए स्पंज की मदद लें और ब्लेंड करें। ऐसा करने से मेकअप को फुल फिनिश लुक मिलेगा बल्कि मेकअप नेचुरल भी दिखेगा। न्यू फेस मेकअप में ज्यादा कंपैक्ट या फेस पाउडर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है क्योंकि इससे चेहरे की नेचुरल ग्लो कम हो जाती है।

लिक्विड हाइलाइटर 

मेकअप बिना हाइलाइटर के अधूरा है। आप मेकअप के लिए गालों पर हल्का लिक्विड हाइलाइटर लगाएं। इससे न सिर्फ चेहरा फ्रेश दिखेगा बल्कि उसमें चमक भी आ जाएगी। मेकअप के किसी भी प्रोडक्ट को लगाने से पहले टेस्ट जरूर कर लें। कई बार किसी खास प्रोडक्ट से एलर्जी भी हो सकती है। 

और पढ़ें: White Chikankari Top: अनुष्का शर्मा के स्टाइल को करें रीक्रिएट, सिर्फ ₹200 में

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Best Suit for Body Type: आपकी बॉडी टाइप पर कौन-सा सूट लगेगा सबसे खूबसूरत?
घर बैठे सीखें 500 साल पुरानी बांधनी आर्ट, दुपट्टे से शर्ट तक बनाएं स्टाइलिश आउटफिट